न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में आग लगने से 4 बच्चों की मौत, उच्चस्तरीय जांच के आदेश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में सोमवार रात मौत का ऐसा तांडव मचा, जिसे मरीजों के परिजन पूरे जीवन पर नहीं भूल पाएंगे। यहां कमला नेहरू अस्पताल में स्थित बच्चा वार्ड में लगी आग से चार घरों के चिराग बुझ गये हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Nov 2021 09:37:19

भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में आग लगने से 4 बच्चों की मौत, उच्चस्तरीय जांच के आदेश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में सोमवार रात मौत का ऐसा तांडव मचा, जिसे मरीजों के परिजन पूरे जीवन पर नहीं भूल पाएंगे। यहां कमला नेहरू अस्पताल में स्थित बच्चा वार्ड में लगी आग से चार घरों के चिराग बुझ गये हैं। इस वार्ड में करीब 40 बच्चे भर्ती थे। रात करीब 9 बजे अचानक लगी आग से वहां अफरातफरी मच गई। जब हादसा हुआ, तब लोगों के पास रोने-बिलखने के अलावा कुछ नहीं था। किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। रेस्क्यू टीम ने लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। जिस चिल्ड्रन वार्ड में आग लगी, उसे नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाना था। कई लोगों को स्ट्रेचर से बाहर निकालकर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

मुख्यमंत्री ने ACS को सौंपी जांच

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। घटना की जांच एडिशनल चीफ सेक्रेटरी लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग की घटना दुखद है। दुर्भाग्यवश पहले से गंभीर रूप से बीमार होने पर भर्ती तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका। घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। ये जांच एडिशनल चीफ सेक्रेटरी लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान करेंगे। घटना पर मेरी लगातार नजर है।

शिवराज सिंह कैबिनेट के मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि बच्चा वार्ड में कुल 40 बच्चे भर्ती थे। इनमें से चार की मौत हो गई और 36 को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया है। मृतक बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया करायी जायेगी।

जानकारी के अनुसार आग रात करीब 9 बजे लगी। बताया जा रहा है कि दो वेंटीलेटर में शार्ट सर्किट से आग लगी और उसके बाद ब्लास्ट हुआ। बच्चों का यह वार्ड कमला नेहरू अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बना हुआ है। आग लगने से वार्ड में धुंआ भर गया और वहां अफरातफरी मच गई। हादसे में धुंए के कारण दम घुटने तीन बच्चों की मौत हो गई। एक और बच्चे ने बाद में दम तोड़ दिया। आग पर करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
RBI का बड़ा एक्शन: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर
RBI का बड़ा एक्शन: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
टेक इंडस्ट्री में छंटनी:  Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
टेक इंडस्ट्री में छंटनी: Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर