Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : लुपिन फाउंडेशन ने कोरोना पीड़ितों के लिए शुरू की हेल्पलाइन, मिलेगी हर मदद, जानें नंबर

लुपिन फाउंडेशन ने नई पहल दिखाते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जिसपर कॉल कर कोरोना पीड़ित सभी तरह की मदद पा सकेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 May 2021 1:31:39

भरतपुर : लुपिन फाउंडेशन ने कोरोना पीड़ितों के लिए शुरू की हेल्पलाइन, मिलेगी हर मदद, जानें नंबर

इस कोरोनाकाल में इंसानियत की जीत होना बहुत जरूरी हैं तभी इस बीमारी को हराया जा सकता हैं। इस कड़ी में लुपिन फाउंडेशन ने नई पहल दिखाते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जिसपर कॉल कर कोरोना पीड़ित सभी तरह की मदद पा सकेंगे। लुपिन फाउंडेशन अगले सप्ताह तक बैलारा में 36 बेड का कोविड केयर सेंटर शुरू कर देगी। इसमें 6 बेड ऑक्सीजन वाले भी होंगे। सीताराम गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में कोरोना बढ़ रहा है। इसलिए लुपिन ने कोविड केयर सेंटर खोलने का फैसला किया है। इसे 60 बेड तक पहुंचाया जाएगा।
काेराेना पीडि़ताओं की मदद के लिए लुपिन फाउंडेशन ने हेल्पलाइन शुरू की है। यह 24 घंटे काम करेगी। कॉल पीड़ित 96701-22211 पर कॉल कर सकते हैं। अस्पताल में रजिस्ट्रेशन से लेकर इलाज शुरू कराने तक मदद मिलेगी। जरुरत पड़ने पर दवाइयों का भी इंतजाम किया जाएगा। रोगियों को अस्पताल ले जाने और लाने के लिए फ्री ऑटाे एंबुलेंस मिलेगी। इससे दिन में अधिकतम 3 बार कोरोना रोगियों के लिए बाजार से दवा लाने और होम आइसोलेशन वाले रोगियों को भोजन पहुंचाने का भी काम लिया जा सकेगा। ऑटाे एंबुलेंस चालक पीपीई किट में सभी जरूरी सुरक्षा उपकरणों से लैस होंगे। निदेशक सीताराम गुप्ता ने बताया कि देखने में आया है कि आम तौर पर कई एंबुलेंस चालक कोरोना रोगियों के लिए जल्दी से तैयार नहीं हाेते। अगर कोई तैयार भी होता है तो मनमाना किराया मांगता है। इसलिए मजबूरीवश परिजन उन्हें बाइक/स्कूटर पर लाते हैं। इससे उनके भी कोरोना होने का खतरा रहता है। इसी के साथ अन्य ब्लॉक में भी कोविड केयर सेंटर खोलने की योजना है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर देंगे। इधर, गुरुवार को लुपिन फाउंडेशन ने जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता को 4 हजार मेडिकल किट साैंपी। इसमें घर-घर सर्वे के दौरान चिन्हित हुए आईएलआई रोगियों के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दवाओं की किट है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका