न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ: मलिहाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिला लापता युवक का शव, इलाके में हड़कंप, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप

लखनऊ के मलिहाबाद में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के कारण हत्या का आरोप लगाया है, और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप युवती के परिवार पर लगाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 12:21:56

लखनऊ: मलिहाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिला लापता युवक का शव, इलाके में हड़कंप, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप

लखनऊ: मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह एक लापता युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की पहचान मलिहाबाद क्षेत्र के मधवापुर गांव के निवासी 23 वर्षीय लल्लन रावत के रूप में हुई है। etv bharat की खबर के अनुसार मृतक के परिजनों ने एक युवती के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस ने परिजनों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई का वादा किया है।

लल्लन के भाई सूरज के अनुसार, लल्लन 2 मई को माल थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव में एक शादी में शामिल होने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद मलिहाबाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गुरुवार को माल पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाया और उन्हें बताया कि लल्लन का प्रेम प्रसंग एक युवती से था और वह उसे लेकर कहीं चला गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत भी हुई थी। हालांकि, शुक्रवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि युवती के परिजनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर लल्लन की हत्या कर दी और शव को मलिहाबाद स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है।

प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि लापता युवक का शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ था। शव को परिजनों से समझाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक के परिजनों ने युवती के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है और प्रेम प्रसंग के कारण हत्या या आत्महत्या के कोण से जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’