न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

1000 रुपए का हो सकता है घरेलू LPG सिलेंडर, सब्सिडी को लेकर जाने क्या है सरकार का प्लान?

बढ़ती महंगाई में आम आदमी को एक और झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक LPG सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी सरकार बंद कर सकती है। जिसके बाद ग्राहकों को प्रति LPG सिलेंडर 1,000 रुपए चुकाने पड़ सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Sep 2021 2:03:44

1000 रुपए का हो सकता है घरेलू LPG सिलेंडर, सब्सिडी को लेकर जाने क्या है सरकार का प्लान?

बढ़ती महंगाई में आम आदमी को एक और झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक LPG सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी सरकार बंद कर सकती है। जिसके बाद ग्राहकों को प्रति LPG सिलेंडर 1,000 रुपए चुकाने पड़ सकते हैं। हालांकि, LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ाने पर सरकार का क्या विचार है, ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है। लेकिन सरकार के एक आंतरिक मूल्यांकन में ये बात सामने आई है कि उपभोक्ता एक सिलेंडर के लिए 1,000 रुपए तक देने के लिए तैयार हैं। दरअसल, LPG सिलेंडर की सब्सिडी को लेकर सरकार दो रुख अपना सकती है पहला कि अभी जैसा चल रहा है चलने दे. अभी के नियम अनुसार अगर आपकी सालाना इनकम 10 लाख रुपए से ज्यादा है तो आपको LPG सिलेंडर पर सब्सिडी का फायदा नहीं मिलेगा। इसके अलावा मई 2020 में कुछ जगहों पर LPG पर सब्सिडी बंद कर दी गई थी। दूसरा कि उज्ज्वला योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं को ही सब्सिडी दी जाए। हालांकि, सब्सिडी देने के बारे में अभी कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा गया है। भारत में लगभग 29 करोड़ लोगों के पास LPG कनेक्शन है। इसमें उज्ज्वला योजना के तहत करीब 8 करोड़ LPG कनेक्शन शामिल हैं।

वित्तीय वर्ष 2020-2021 के दौरान सरकार ने 3,559 करोड़ रुपए सब्सिडी के रूप में उपभोक्ताओं को दिए थे। वित्त वर्ष 2019-2020 में यह खर्च 24,468 करोड़ रुपए का था। यानी एक साल में ही सरकार ने सब्सिडी में लगभग 6 गुना कटौती की है।

दिल्ली में इस साल 1 जनवरी को LPG सिलेंडर की कीमत 694 रुपए थी। अब सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपए है। यानी कि जनवरी से अब तक 190.50 रुपए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। पिछले साढ़े 7 साल में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत दोगुनी से ज्यादा हो गई है। 1 मार्च 2014 को 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपए थी, जो अब 884.50 रुपए है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल