न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : वीडियों कॉलिंग के माध्यम से की ऑनलाइन शादी, मोबाइल पर ही निभाई रस्में

नागौर में वीडियों कॉलिंग के माध्यम से ऑनलाइन शादी देखने को मिली जहां मोबाइल पर ही रस्में निभाई गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 May 2021 3:52:32

नागौर : वीडियों कॉलिंग के माध्यम से की ऑनलाइन शादी, मोबाइल पर ही निभाई रस्में

कोरोनाकाल में सख्ती के बीच शादियों का आयोजन नियमों के साथ कराया जा रहा हैं जिसमें सिर्फ 31 लोग ही शामिल हो सकते हैं। ऐसे में कई रिश्तेदार शादी का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं। लेकिन नागौर में वीडियों कॉलिंग के माध्यम से ऑनलाइन शादी देखने को मिली जहां मोबाइल पर ही रस्में निभाई गई। यह शादी जिले के जसवंतगढ़ कस्बे में हुई। इसमें दुल्हन के देश भर में रह रहे रिश्तेदारों ने वीडियों कॉलिंग के माध्यम से ऑनलाइन शादी की रस्में निभाईं।

यहां नेमीचंद शर्मा एवं रत्नीदेवी के पौत्र पवन की खुनखुना निवासी मुस्कान शर्मा के साथ हुई शादी में कई रस्में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही पूरी करवाई गईं। 30 अप्रैल को हुई इस शादी में वर-वधु पक्ष दोनों की तरफ से मेहमानों व रिश्तेदारों को नहीं बुलाया गया। जसवंतगढ़ से खुनखुना बरात गई पर इस शादी में दोनों पक्षों की तरफ से महज 25 लोग ही शामिल हुए। दुल्हन मुस्कान शर्मा पक्ष की ओर से उनके नाना सत्यनारायण जोशी ने कोरोना महामारी को देखते हुए पूरी सावधानी रखी और पूरे कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा। गोधूलि बेला में ही वर वधु के फेरे करवाये गए।

बाट रोकने, सुहाग थाल और पैर छूने की रस्मे हुई ऑनलाइन

शादी होने के बाद दुल्हन की बाट रोकने, सुहाग थाल और पैर छूने जैसे कई जरुरी रस्में मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग द्वारा मुंबई, उड़ीसा और कई दूरस्थ स्थानों पर ऑनलाइन करवाई गई। दूल्हे पवन के दादा नेमीचंद शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए और दूसरों को जागरूक करने के लिए हमने वीडियो कॉलिंग पर सभी मेहमानों व रिश्तेदारों को गाइडलाइन की पालना करने की शपथ भी दिलाई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल