न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार-झारखण्ड में बिजली गिरी, 6 मरे, नागपुर में लगा बारिश पर ब्रेक

शनिवार को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को 10-10 हजार और दुकानदारों को 50 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा की गई है। नगर पालिका ने अब तक 11 हजार फूड पैकेट्स बांटे हैं। जल्द ही फॉगिंग और स्प्रेयिंग शुरू की जाएगी ताकि मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों को रोका जा सके। लोगों को क्लोरीन वाला पानी भी सप्लाई किया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 24 Sept 2023 3:40:29

बिहार-झारखण्ड में बिजली गिरी, 6 मरे, नागपुर में लगा बारिश पर ब्रेक

मुम्बई। महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार तड़के तीन घंटे में 109 मिमी बारिश हुई। इससे शहर में बाढ़ आ गई और करीब 10 हजार घरों में पानी भर गया। हालांकि बारिश पर ब्रेक लगते ही जो इलाके पानी में डूब गए थे, वहां से पानी निकल गया। हालांकि, घरों, दुकानों और गाड़ियों को नुकसान हुआ है।

शनिवार को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को 10-10 हजार और दुकानदारों को 50 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा की गई है। नगर पालिका ने अब तक 11 हजार फूड पैकेट्स बांटे हैं। जल्द ही फॉगिंग और स्प्रेयिंग शुरू की जाएगी ताकि मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों को रोका जा सके। लोगों को क्लोरीन वाला पानी भी सप्लाई किया जाएगा।

देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार देर शाम को प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी। वहीं बीते कुछ घंटों से हुई भारी बारिश की वजह से नागपुर के ज्यादातर हिस्सों में बाढ़ आ गई है, जिसके बाद एक विद्यालय के 70 छात्रों सहित 400 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। भारी बारिश से अंबाझरी झील लबालब भर गई है। इससे आसपास के निचले क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। शहर के अन्य हिस्से भी प्रभावित हुए हैं।

बारिश की वजह से नागपुर रेलवे स्टेशन पर 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। रेलवे का कहना है- इस संकट के बावजूद ट्रेनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा। कोई ट्रेन रद्द भी नहीं की गई।

बिहार और झारखंड में बिजली गिरी 6 मरे

वहीं, बिहार और झारखंड में 24 घंटे के दौरान बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। बिहार के गया में दो, औरंगाबाद में एक और नालंदा में एक महिला की जान गई है। झारखंड के दुमका में शनिवार को फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिरने से दो दर्शकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

मौसम विभाग ने आज मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत देश के 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश में बरसात का कोटा पूरा हो चुका है। यहां 1 सितंबर से 23 सितंबर तक औसत 931.7 मिमी बारिश होती है। इस बार अब तक 930.6 मिमी बारिश हो चुकी है।

राजस्थान में अब तक सामान्य से 14% ज्यादा बरसात हो चुकी है। राज्य में एक जून से 23 सितंबर तक औसत बारिश 428.3 मिमी होती है, जबकि इस सीजन में अब तक 489.5 मिमी बरसात हो चुकी है। अगले दो दिन और बारिश होगी। 26 सितंबर से मानसून की बारिश का दौर थमने लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान

मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई

मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता

ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video

बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई

11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी

Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल

Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस

IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई