Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RAS 2021 : परीक्षा देने पहुंचे 50 फीसदी से भी कम लोग, 3.28 लाख अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

परीक्षा देने 50 फीसदी से भी कम लोग पहुंचे। भर्ती के लिए देशभर के 6 लाख 48 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। लेकिन परीक्षा में 49.37 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। इस परीक्षा में 3 लाख 20 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 3 लाख 28 हजार 147 अनुपस्थित रहे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 27 Oct 2021 3:09:03

RAS 2021 : परीक्षा देने पहुंचे 50 फीसदी से भी कम लोग, 3.28 लाख अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

राजस्थान में आज बुधवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा में 363 और अधीनस्थ सेवा के 625 पदों पर भर्ती के लिए 2046 सेंटर पर RAS प्री परीक्षा का आयोजन कराया गया। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई और 1 बजे तक संपन्न हो गई। हैरानी की बात यह रही कि परीक्षा देने 50 फीसदी से भी कम लोग पहुंचे। भर्ती के लिए देशभर के 6 लाख 48 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। लेकिन परीक्षा में 49.37 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। इस परीक्षा में 3 लाख 20 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 3 लाख 28 हजार 147 अनुपस्थित रहे। RAS भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले ही जयपुर समेत प्रदेशभर के अधिकतर जिलों में परीक्षा के दौरान सरकार ने नेटबंदी लगा थी। इस दौरान लीज लाइन को छोड़कर समस्त प्रकार की इंटरनेट सेवा बंद रही। दोपहर 1 बजे बाद प्रदेश के शहरों में इंटरनेट सेवा बहाल हुई।
रीट और सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में हुई धांधली के बाद RPSC पूरी तरह से सतर्क हो गया है। प्रदेशभर में परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही प्रदेश के संदिग्ध परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। जहां संदिग्ध छात्रों की विशेष मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फ्लाइंग स्क्वायड, ऑब्जर्वर, केंद्र अधीक्षक और आंतरिक सतर्कता दल के साथ विशेष निगरानी दल बनाया गया है, जो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण करेंगे। राजस्थान में होने जा रही RAS भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी प्रदेशभर में रोडवेज बसों में 4 दिन तक मुफ्त सफर कर सकेंगे। इसके तहत अभ्यर्थी 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक तक रोडवेज बसों में फ्री में सफर कर सकेंगे। राजस्थान रोडवेज से जारी आदेशों के मुताबिक परीक्षा शुरू होने से 2 दिन पहले और पेपर खत्म होने के एक दिन खत्म होने के अगले दिन तक परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स रोडवेज बसों में फ्री सफर कर सकते हैं। इस दौरान अभ्यर्थी गांव या शहर से परीक्षा केन्द्र तक जाने और वापस आने के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं होने पर एक से अधिक कनेक्टिंग बस का उपयोग कर सकेंगे। फ्री सफर के लिए अभ्यर्थी को अपना प्रवेश पत्र और मूल दस्तावेज दिखने होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका