Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : मुख्य सचेतक महेश जोशी का कटा चालान, शादी में खिंचवाई बिना मास्क के फोटो

एक मामले में नगर निगम हैरिटेज की टीम ने मुख्य सचेतक महेश जोशी का चालान काटा हैं जो कि एक शादी में शामिल हुए थे और बिना मास्क के फोटो खिंचवाते हुए दिखाई दिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 May 2021 5:57:18

जयपुर : मुख्य सचेतक महेश जोशी का कटा चालान, शादी में खिंचवाई बिना मास्क के फोटो

कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाए तभी संक्रमण पर रोक लग पाएगी। लेकिन उससे ज्यादा जरूरी हैं कि जिम्मेदार लोग इन नियमों का पालन करें तभी तो जनता उनका अनुसरण करेगी। एक मामले में नगर निगम हैरिटेज की टीम ने मुख्य सचेतक महेश जोशी का चालान काटा हैं जो कि एक शादी में शामिल हुए थे और बिना मास्क के फोटो खिंचवाते हुए दिखाई दिए। इन्हीं के साथ उस शादी में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह और जयपुर शहर कांग्रेस के महामंत्री और पार्षद मनोज मुद्गल भी बिना मास्क के मौजूद दिखाई दिए। कोरोना गाइडलाइन का खुलेआम उल्लंघन हुआ तो शहर ही नहीं पूरे प्रदेश में इसकी चर्चाएं शुरू हो गई। किरकिरी होते देख मुख्य सचेतक ने अपनी गलती मान ली। उन्होंने नगर निगम हैरिटेज की टीम से खुद का 500 रुपये का चालान कटवाया है, पर परिवहन मंत्री, जयपुर शहर कांग्रेस के महामंत्री और पार्षद खामोश हैं।
दरअसल ये शादी पार्षद मुद्गल के पुत्र की थी। इसमें मुख्य सचेतक और परिवहन मंत्री दोनों शामिल हुए, लेकिन दोनों ने आशीर्वाद देते समय हुए फोटो सेशन के दौरान मास्क नहीं पहन रखा था। इस मामले में जब मीडिया में समाचार प्रकाशित हुए उसके बाद मुख्य सचेतक जोशी ने आज एक पत्र जारी करते हुए खुद की गलती को स्वीकार किया। शादी समारोह में शामिल हुए परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास इस मामले में अब भी खामोश हैं। खाचरिवास खुद भी इस शादी में वर-वधू को आशीर्वाद देने स्टेज पर पहुंचे, जहां उन्होंने न तो मुंह पर मास्क लगाया था और न सोशल डिस्टेंसिंग का ही पालन हुआ था। यही नहीं, समारोह के आयोजक और पार्षद मनोज मुद्गल ने खुद भी मास्क नहीं पहन रखा था। इन दोनों पर नगर निगम की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। न ही इन जनप्रतिनिधियों ने गलती मानी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका