न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'लॉरेंस बिश्नोई ने मुझे जान से मारने की कोशिश की', सलमान खान दर्ज कराया बयान

कुछ समय पूर्व मुम्बई में अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसने एक बार फिर से फिल्म उद्योग को 90 के दशक के माफिया की याद ताजा कर दी थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 24 Jul 2024 6:14:56

'लॉरेंस बिश्नोई ने मुझे जान से मारने की कोशिश की', सलमान खान दर्ज कराया बयान

मुम्बई। कुछ समय पूर्व मुम्बई में अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसने एक बार फिर से फिल्म उद्योग को 90 के दशक के माफिया की याद ताजा कर दी थी। इस मामले में अभिनेता सलमान खान ने 4 जून को मुम्बई पुलिस को अपना बयान दर्ज करवाया था। पुलिस को दिए गए बयान में फिल्म अभिनेता सलमान खान ने कहा कि परिवार को खतरा है। उन्होंने पुरानी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से उनकी जान को खतरा हो सकता है। सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस द्वारा दाखिल चार्जशीट में सलमान का बयान भी दर्ज किया गया है।

पुलिस को दिए अपने बयान में सलमान ने कहा, ''मैं पेशे से फिल्म अभिनेता हूं और पिछले 35 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं। कई मौकों पर मेरे शुभचिंतकों और प्रशंसकों की भीड़ मुंबई के बांद्रा में बैंडस्टैंड के पास मेरे घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास जमा होती है... मैं उन्हें अपना प्यार दिखाने के लिए अपने फ्लैट की पहली मंजिल की बालकनी से हाथ हिलाता हूं। ऐसा कई मौकों पर होता है। साथ ही जब मेरे घर पर कोई पार्टी होती है, दोस्त और परिवार वाले आते हैं, मेरे पिता आते हैं, तो मैं भी उनके साथ बालकनी में समय बिताता हूं। काम के बाद या सुबह-सुबह मैं ताजी हवा लेने के लिए बालकनी में चला जाता हूं। मैंने अपने लिए प्राइवेट सिक्योरिटी भी रखी हुई है।''

सलमान ने बताया कि 2022 में उनके पिता को एक पत्र मिला था जिसमें अभिनेता और उनके परिवार को धमकी दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। यह पत्र उनके अपार्टमेंट की बिल्डिंग के दूसरी तरफ बेंच पर रखा हुआ था।

इसके अलावा सलमान ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि मार्च 2023 में, ''मुझे मेरी टीम के एक कर्मचारी से मेरी आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक मेल मिला था, जिसमें मुझे और मेरे परिवार को लॉरेंस बिश्नोई द्वारा धमकी दी गई थी। मेरी टीम ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई थी।''

उन्होंने कहा, ''इस साल जनवरी में दो लोग फर्जी नाम और पहचान पत्र के साथ पनवेल में मेरे फार्महाउस में घुसने की कोशिश कर रहे थे। पनवेल पुलिस ने उन दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मुझे पुलिस से पता चला कि मेरे फार्महाउस में घुसने की कोशिश करने वाले दोनों अपराधी राजस्थान के फाजिल्का गांव के थे, जो लॉरेंस बिश्नोई का गांव भी है।''

उन्होंने आगे कहा, ''मैंने अपने साथ रहने वाले सभी लोगों, अपने रिश्तेदारों, परिवार के सदस्यों से हमेशा सतर्क रहने को कहा है। मुझे मुंबई पुलिस द्वारा वाई प्लस सुरक्षा दी गई है। प्रशिक्षित पुलिसकर्मी, अंगरक्षक, निजी सुरक्षा अंगरक्षक मेरी सुरक्षा के लिए मेरे साथ रहते हैं।''

इस साल 14 अप्रैल को हुई घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ''मैं सो रहा था, तभी मुझे पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी। सुबह के 4:55 बजे थे, जब बॉडीगार्ड ने मुझे बताया कि बाइक पर आए दो लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की पहली मंजिल की बालकनी पर बंदूक तान दी है। इससे पहले भी मुझे और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। मुझे पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई ने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है।''

उनके घर के बाहर हुए हमले के बाद उनके बॉडीगार्ड ने बांद्रा पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। अपने बयान में उन्होंने लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई का जिक्र किया है, जिसने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। ''इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह ने एक इंटरव्यू में मुझे और मेरे परिवार को मारने की बात कही थी। इसलिए मेरा मानना है कि लॉरेंस बिश्नोई ने अपने गिरोह के साथियों की मदद से मेरे परिवार के सदस्यों के सोते समय यह गोलीबारी की।''

इस बीच, काम की बात करें तो सलमान फिलहाल अपनी अगली फिल्म सिकंदर में व्यस्त हैं। इसका निर्देशन एआर मुरुगादोस कर रहे हैं और इसे उनके दोस्त और निर्माता साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?