न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ladki Bahin Yojana: लड़की बहिन योजना ने जीता महाराष्ट्र की महिलाओं का दिल, विपक्ष की साजिशें रहीं नाकाम

महाराष्‍ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार के वित्‍त मंत्री अजित पवार ने जून माह में वित्‍तीय बजट पेश करते हुए महिलाओं के लिए इस योजना का ऐलान किया था। इस योजना के तहत हर वर्ग की पात्र लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये वित्‍तीय सहायता के रूप में देती हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 22 Oct 2024 8:12:41

Ladki Bahin Yojana: लड़की बहिन योजना ने जीता महाराष्ट्र की महिलाओं का दिल, विपक्ष की साजिशें रहीं नाकाम

महाराष्‍ट्र की महायुति सरकार द्वारा चंद महीने शुरू की गई "लड़की बहिन" योजना खूब पॉपुलर हो चुकी है। इस योजना के बहाने महाराष्‍ट्र सरकार को बदनाम करने की विपक्षी पार्टियों ने खूब साजिश रची लेकिन लड़की बहिन योजना खूब सफल रही। जुलाई माह में शुरू की गई इस योजना ने महाराष्‍ट्र की महिलाओं का दिल जीत लिया है।

महाराष्‍ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार के वित्‍त मंत्री अजित पवार ने जून माह में वित्‍तीय बजट पेश करते हुए महिलाओं के लिए इस योजना का ऐलान किया था। इस योजना के तहत हर वर्ग की पात्र लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये वित्‍तीय सहायता के रूप में देती हैं।

डेढ़ करोड़ महिलाएं करवा चुकी है रजिस्‍ट्रेशन

लड़‍की बहिन योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए महिलाओं की लंबी कतार देखने को मिली। इस योजना के तहत अभी तक राज्‍य की डेढ़ करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है और अगस्त से उनके खाते में 15,000 रुपये आने शुरू हो गए। जबकि विरोधियों ने इस योजना की राह में बदनामी के खूब कांटे बोये।

विरोधियों ने बदनाम किया लेकिन सरकार ने समय से लागू की योजना

चुनाव से चार महीने पहले शुरू की गई इस योजना की बड़ी सफलता के डर से विरोधी पार्टियों ने इस योजना को तरह-तरह से बदनाम करना शुरू कर दिया था। शुरूआत में इस योजना को विपक्ष ने इसे महाराष्‍ट्र सरकार का जुबानी जुमला करार दिया। लेकिन महाराष्‍ट्र सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए जुलाई से ही 1500 रुपये लाभार्थी महिलाओं के खाते में डलवाना शुरू कर दिया।

ये ही वजह है महाराष्ट्र में महिलाओं ने इस योजना की आलोचना को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया और पंजीकरण प्रक्रिया जारी रखी।

विरोधियों ने योजना के खिलाफ रची खूब साजिश

जब विपक्षी पार्टियों को लगा कि ऐसे उनकी दाल नहीं गलने वाली तो उन्‍होंने आलोचना का स्वर बदल दिया और इस योजना के कारण राज्य के अतिरिक्‍त वित्‍तीय बोझ की बात की और विरोधियों ने कहा राज्य सरकार के पास लड़की बहिन योजना की राशि चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं, इसलिए सरकार हर हफ्ते तीन हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है, इसलिए वित्त विभाग इस योजना का विरोध कर रहा है। हालांकि वित्त मंत्री अजित पवार ने इन खबरों का खंडन कर विपक्षियों के आरोपों की पोल खोल दी।

ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन में अटकाए रोड़े, सरकार ने निकाला ये हल

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने से लेकर ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को जानबूझकर बाधित करने के प्रयास किया गया। आधिकारिक पोर्टल पर भ्रामक जानकारी पेश करके, विरोधियों ने संभावित लाभार्थियों को रोकने का लक्ष्य रखा, जिससे ऐसी बाधाएं पैदा हुईं। लेकिन महायुति सरकार ने हार नहीं मांगी इस योजना को व्यापक बनाने के लिए ऑफ़लाइन आवेदनों को स्वीकार करना शुरू कर दिया।

सरकार ने अफवाहों को दूर करने के लिए कदम उठाए

इस सबके बाजवूद लड़की बहन योजना की लोकप्रियता और विश्वसनीयता बरकरार रही। सरकार ने अफवाहों को दूर करने के लिए कदम उठाए, खासकर उन अफवाहों को जो चुनाव अवधि के दौरान चुनाव आयोग की आचार संहिता के कारण योजना के क्रियान्वयन में रुकावट का सुझाव दे रही थीं।

दिवाली के पहले दी योजना की किश्‍त

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आश्वासन दिया कि यह पहल न केवल चुनावों से पहले जारी रहेगी, बल्कि चुनाव के बाद भी जारी रहेगी। इसके अलावा दिवाली से पहले किश्‍त वितरण करवाया।

उद्धव ठाकरे ने कहा अगर मैं सत्‍ता में आया तो बंद कर देंगे ये योजना

एक और भी अधिक प्रत्यक्ष राजनीतिक चुनौती में, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने धमकी दी कि अगर वे सत्ता में वापस आए तो वे इस योजना को बंद कर देंगे। इसके अलावा विरोधियों द्वारा नैतिकता का मुद्दा उठाया गया था। यह दिखावा किया गया कि सरकार रुपये देकर महिलाओं के वोट खरीदना चाहती है। ऐसी सामग्री के कुछ वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाए गए थे।

खातों में पैसा जमा होते ही विरोधियों की बोलती हुई बंद

वहीं विपक्षी गुटों के बहकावे में आकर कुछ महिलाओं को जानबूझकर यह मांग करते हुए दिखाया गया कि "हमें 1500 रुपये नहीं चाहिए, सिलेंडर सस्ता करो"। लेकिन तब तक महिलाओं के खातों में पैसे जमा होने लगे थे और महिलाओं का सरकार पर भरोसा मजबूत हो गया था!

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज