न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : मुख्यमंत्री गहलोत के बाद अब संक्रमित हुए श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली, पत्नी व बेटी भी पॉजिटिव

सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी पत्नी पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। इसी के साथ ही अब श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली, उनकी पत्नी गीता जूली व उनकी बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Apr 2021 8:00:49

अलवर : मुख्यमंत्री गहलोत के बाद अब संक्रमित हुए श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली, पत्नी व बेटी भी पॉजिटिव

कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा हैं और संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज प्रदेश में कोरोना के 17,155 मामले सामने आए हैं। सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी पत्नी पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। इसी के साथ ही अब श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली, उनकी पत्नी गीता जूली व उनकी बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं। शुक्रवार को उन्हें कोरोना होने की पुष्टि हुई है। अब श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली भी डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेशन में रहकर ही कार्य करेंगे।

कोरोना संक्रमण की चपेट में सब आने लगे हैं। मुख्यमंत्री के बाद कई मंत्री, विधायक व उनके परिवार के लोग भी संक्रमित हो गए हैं। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी संक्रमित हो रहे हैं। डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ भी काफी संख्या में पॉजिटिव हो चुके हैं। 3 मई तक लॉकडाउन है। प्रदेश में लगातार कोरोना के केस तेजी से बढ़े हैं। इसे देखते हुए सरकार 3 मई के बाद और अधिक सख्ती कर सकती है। फिलहाल सरकार की सख्ती का असर बढ़ते संक्रमण पर नहीं दिख रहा है। केस लगातार बढ़ रहे हैं।

राजस्थान : 1 मई से इन 11 जिलों मे 18 वर्ष से ऊपर वालों का होगा वैक्सीनेशन

प्रदेश में 1 मई से 18 से 45 वर्ष की उम्र वालों को भी वैक्सीनेशन की बात कही जा रही थी लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते इस पर संशय बना हुआ था। इसमें चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा द्वारा 35 से 45 एज ग्रुप के लोगों का वैक्सीनेशन 9 जिलों में कराने की बात कही थी। लेकिन अब ये वैक्सीनेशन पूरे राज्य के 33 जिलों में न होकर ज्यादा संक्रमण वाले सिर्फ 11 जिलों में ही करवाया जाएगा। यानी सरकार ने 4 घंटे बाद ही अपना फैसला बदल लिया। राजस्थान में एक मई से जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, सीकर, अजमेर, धौलपुर और पाली जिले में वैक्सीनेशन होगा। ऐसे में इन जिलों में शनिवार से 18 से 45 साल के लोगों को टीके लगने शुरू हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल