न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : रिटायर्ड फौजी ने स्वयं को मारी गोली, तफ्तीश में जुटी पुलिस, कारणों का खुलासा नहीं

शहर के उद्योग नगर थाना इलाके में रिटायर फौजी की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। रिटायर्ड फौजी के सिर में गोली लगी हुई थी, जिसको उपचार के लिए परिजन निजी अस्पताल ले गए थे। जहां पर उसने दम तोड़ दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 16 Jan 2025 12:42:21

कोटा : रिटायर्ड फौजी ने स्वयं को मारी गोली, तफ्तीश में जुटी पुलिस, कारणों का खुलासा नहीं

कोटा। शहर के उद्योग नगर थाना इलाके में रिटायर फौजी की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। रिटायर्ड फौजी के सिर में गोली लगी हुई थी, जिसको उपचार के लिए परिजन निजी अस्पताल ले गए थे। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसके शव को भीम सिंह चिकित्सालय ले जाया गया, जहां शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर यह आत्महत्या का केस ही लग रहा है। इस संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है। यह घटनाक्रम क्यों हुआ इस संबंध में भी पूछताछ परिजनों से की जाएगी।

उद्योग नगर थानाधिकारी, जितेंद्र सिंह शेखावत का कहना है कि "यह आत्महत्या का केस है, रिटायर्ड फौजी ने स्वयं को गोली मारी है। मृतक के शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है. मौके से साक्ष्य भी एकत्रित किए हैं।"

उद्योग नगर थाने के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि यह घटनाक्रम प्रेम नगर थर्ड इलाके में बुधवार रात को हुआ है। इस मामले में निजी अस्पताल से उनके पास सूचना आई थी। इसकी सूचना पर ही पुलिस रात मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया था। मौके पर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। घटनाक्रम के समय मृतक की पत्नी खाना बना रही थी और बेटी भी घर पर ही मौजूद थी। यह घटना क्यों हुई, इस संबंध में कोई खुलासा नहीं हो पाया है। इनके संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है।

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सूरजमल ने बताया कि मृतक अरविंद सिंह चौधरी 45 वर्ष का है वह निजी स्कूलों में वर्तमान में गार्ड की ड्यूटी दे रहा था और रिटायर्ड फौजी है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी है, जो कोटा में ही परिवार के साथ रहता था। मृतक के शव का पोस्टमार्टम आज करवाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट