न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Khatu Shyam Mela 2025: 28 फरवरी से शुरू होगा खाटू श्याम मेला, लाखों श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

आगामी 28 फरवरी से खाटू श्याम का फाल्गुन मेला शुरू हो रहा है। इस मेले में देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु आएंगे। इसे देखते हुए रेलवे ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 1:51:00

Khatu Shyam Mela 2025: 28 फरवरी से शुरू होगा खाटू श्याम मेला, लाखों श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

आगामी 28 फरवरी से खाटू श्याम का फाल्गुन मेला शुरू हो रहा है। इस मेले में देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु आएंगे। इसे देखते हुए रेलवे ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्याम बाबा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं, 10 ट्रेनों में 30 से ज्यादा अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी है कि स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा और यात्रीभार को देखते हुए कुछ और स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।

यह मेला 12 दिनों तक चलेगा, जिसमें राजस्थान के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से श्रद्धालु आएंगे। मेले के दौरान औसतन 15 से 20 लाख लोग हर दिन बाबा के दर्शन करते हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेल सेवा का संचालन 01 से 16 मार्च तक किया जाएगा। यह ट्रेन कुल 16 ट्रिप लगाएगी। रेवाड़ी से 11:45 बजे रवाना होकर 14:45 बजे रींगस पहुंचेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा 01 से 16 मार्च तक 16 ट्रिप रींगस से 15:05 बजे रवाना होकर 18:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, माउन्डा, नीम का थाना, कांवट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर होगा।

स्पेशन ट्रेन का शेड्यूल

गाड़ी संख्या 09639, मदार-रोहतक (25 फरवरी से 16 मार्च)
गाड़ी संख्या 09640, रोहतक-मदार (25 फरवरी से 16 मार्च)
गाड़ी संख्या 09633, रेवाडी-रींगस (1 से 15 मार्च)
गाड़ी संख्या 09634, रींगस-रेवाड़ी (2 से 16 मार्च)

इन ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

गाड़ी संख्या 19617/19618, मदार-रेवाडी-मदार
गाड़ी संख्या 19620/19619, रेवाडी-फुलेरा-रेवाडी
गाड़ी संख्या 59632/59631, रेवाडी-हिसार- रेवाडी
गाड़ी संख्या 19622/19621, रेवाडी-फुलेरा-रेवाडी
गाड़ी संख्या 59630/59629, फुलेरा-जयपुर- फुलेरा
गाड़ी संख्या 09635/09636, जयपुर-रेवाडी-जयपुर
गाड़ी संख्या 14705/14706, भिवानी-ढेहर का बालाजी
गाड़ी संख्या 14725/14726, भिवानी-मथुरा-भिवानी
गाड़ी संख्या 54794/54793, मथुरा-सवाईमाधोपुर-मथुरा
गाड़ी संख्या 14795/14796, भिवानी-कालका-भिवानी

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी