न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कटरीना-विक्की की शादी में ट्रैडीशनल राजस्थानी व्यंजनों का मिलेगा स्वाद, बनेगी लहसुन चटनी के साथ केर-सांगरी और हल्दी की सब्जी

वीआईपी गेस्ट के लिए रणथंभौर रोड स्थित 5 सितारा ताज और ओबेरॉय भी बुक किए जा चुके हैं। इन होटलों में करीब 125 स्पेशल गेस्ट रुकने वाले हैं। होटल सिक्स सेंस में कटरीना और विक्की कौशल की शादी के लिए करीब 48 रूम रिजर्व रखे गए हैं। इन रूम में कटरीना कैफ और विक्की कौशल के फैमिली मेंबर्स रुकेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 18 Nov 2021 9:53:27

कटरीना-विक्की की शादी में ट्रैडीशनल राजस्थानी व्यंजनों का मिलेगा स्वाद, बनेगी लहसुन चटनी के साथ केर-सांगरी और हल्दी की सब्जी

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में होटल सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट में कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी होने जा रही हैं जिसकी तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। वीआईपी गेस्ट के लिए रणथंभौर रोड स्थित 5 सितारा ताज और ओबेरॉय भी बुक किए जा चुके हैं। इन होटलों में करीब 125 स्पेशल गेस्ट रुकने वाले हैं। होटल सिक्स सेंस में कटरीना और विक्की कौशल की शादी के लिए करीब 48 रूम रिजर्व रखे गए हैं। इन रूम में कटरीना कैफ और विक्की कौशल के फैमिली मेंबर्स रुकेंगे। VIP गेस्ट की सुरक्षा का जिम्मा जयपुर की एमएच सिक्योरिटी कंपनी को दिया गया है। इस दौरान सिक्योरिटी कंपनी के 100 बाउंसर होटल की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। इन सभी बाउंसरों को भीम सिंह पीलीबंगा लीड करेंगे और सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

जानकारी के मुताबिक ये सभी गेस्ट मुंबई से बाय एयर जयपुर पहुंचेंगे। जयपुर एयरपोर्ट से सभी गेस्ट को लग्जरी गाड़ियों से सवाई माधोपुर लाया जाएगा। इसके लिए पिक एंड ड्रॉप के लिए कालरा बस सर्विसेस जयपुर की बुकिंग की गई है। कंपनी की ओर से जयपुर से सवाई माधोपुर आने वाले गेस्ट के लिए ऑडी, बीएमडब्ल्यू और रेंज रोवर कारें, दो वेनिटी वैन और एक सुपर लू (पोर्टेबल टॉयलेट) उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी की ओर से इन कारों के करीब 50 ड्राइवरों के लिए कंपनी की ओर से रणथंभौर में गेस्ट हाउस बुक करवाए जा रहे हैं। रणथंभौर में ड्राइवर रेस्ट हाउसों में करीब 50 कमरों की डिमांड की गई है। वहीं जानकारी के अनुसार कटरीना और विक्की कौशल की शादी के लिए मुंबई से ही डीजे मंगवाया जा रहा है।

मिलेगा ट्रेडिशनल राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद

कटरीना-विक्की कौशल की शादी में गेस्ट को खाने में ट्रैडीशनल राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। इसके लिए सवाई माधोपुर के जनता जोधपुर स्वीट होम के कैलाश शर्मा से होटल सिक्स सेंस मैनेजमेंट ने संपर्क साधा है। जानकारी के अनुसार कैटरीना कैफ और विकी कौशल के स्पेशल गेस्ट को लंच और डिनर में राजस्थानी ट्रेडिशनल व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। हालांकि अभी तक राजस्थानी ट्रेडिशनल व्यंजनों की लिस्ट फाइनल नहीं हुई है, लेकिन जानकारी के अनुसार केर-सांगरी, हल्दी की सब्जी और लहसुन चटनी लंच और डिनर में शामिल की जा सकती है। जनता जोधपुर स्वीट होम से होटल मैनेजमेंट की अंतिम दौर की बातचीत पूरी होने के बाद यह डील फाइनल होगी। फिर कटरीना-विक्की कौशल के स्पेशल गेस्ट के लिए मेन्यू डिसाइड होगा।

गेस्ट को कराई जा सकती है टाइगर सफारी

जानकारी के अनुसार 7, 8 और 9 दिसंबर को होने वाले शादी कार्यक्रम से पहले या बाद में इन सभी गेस्ट को रणथंभौर में टाइगर सफारी भी कराई जा सकती है। इसके लिए रणथंभौर रूट्स नाम के एक ट्रेवल एजेंट से गेस्ट की टाइगर सफारी के लिए बातचीत पूरी चुकी है, लेकिन यह तय नहीं हो पाया है कि किस गेस्ट को कब टाइगर सफारी कराई जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल