न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान बीजेपी में चल रहा घमासान, उपचुनाव में हार को लेकर वसुंधरा पर बरसे कटारिया, बोले- स्टार प्रचारक केवल नाम

बीते दिन शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया झुंझुनूं दौरे पर थे जहां उन्होंने उपचुनाव में हार को लेकर वसुंधरा पर हमला बोला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 14 Nov 2021 1:28:31

राजस्थान बीजेपी में चल रहा घमासान, उपचुनाव में हार को लेकर वसुंधरा पर बरसे कटारिया, बोले- स्टार प्रचारक केवल नाम

राजस्थान बीजेपी में चल रहे घमासान के कारण लगातार गुटबाजी सामने आ रही हैं। खासतौर से उपचुनाव में हार के बाद यह बड़े नेताओं के कथनों में देखने को मिल रहा हैं। बीते दिन शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया झुंझुनूं दौरे पर थे जहां उन्होंने उपचुनाव में हार को लेकर वसुंधरा पर हमला बोला। वसुंधरा राजे को स्टार प्रचारक बताने पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने टिप्पणी करते हुए कहा- स्टार प्रचारक नाम के रह गए हैं। पिछले चुनाव में वसुंधरा कहां थीं।

मीडिया ने कटारिया से उपचुनाव में हार और बीजेपी की स्टार प्रचारक वसुंधरा राजे पर सवाल किए तो वे बोले- स्टार प्रचारक सिर्फ नाम चल पड़ा है। पिछले तीन चुनावों में वसुंधरा राजे कहां थीं। पार्टी में व्यक्ति नहीं विचार महत्वपूर्ण होता है। पार्टी सामूहिक निर्णय से चलती है। उन्होंने मेवाड़ में हार पर कहा कि कुछ निर्णय गलत थे। पार्टी स्तर पर मंथन कर आगे बढ़ा जाएगा। उप चुनाव में हार पर वे बोले कि जो उम्मीदवार हमने दिया, उसे जनता ने स्वीकार नहीं किया। इसे स्वीकार करने में कोई ऐतराज नहीं है। कमी सुधारने का प्रयास करेंगे।

कटारिया ने कहा कि चिंतन बैठक में चुनावी तैयारियों में जुटने का खाका तैयार करने पर जोर दिया गया है। अभी से लोकसभा व विधानसभा को लेकर तैयारी करनी होगी। जन-जन तक भाजपा की रीति-नीति पहुंचाई जाएगी। पन्ना प्रमुख से लेकर ऊपर तक नेता पार्टी को मजबूत बनाने में कड़ी के रूप में एकजुट होकर कार्य कर जीत सुनिश्चित करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट