न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिजाब मामले पर कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने लिया यूटर्न, वापस नहीं लिया हिजाब प्रतिबंध

कर्नाटक में हिजाब पर लगे बैन के को हटाने के फैसले पर कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार एक दिन भी नहीं टिक पाई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 24 Dec 2023 9:35:28

हिजाब मामले पर कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने लिया यूटर्न, वापस नहीं लिया हिजाब प्रतिबंध

कर्नाटक में हिजाब पर लगे बैन के को हटाने के फैसले पर कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार एक दिन भी नहीं टिक पाई। शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री एम सिद्धारमैया ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया कि कर्नाटक सरकार ने पिछली भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा राज्य में लगाए गए हिजाब प्रतिबंध को वापस नहीं लिया है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर राज्य भर में सरकारी स्तर पर चर्चा के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि पोशाक और भोजन का चुनाव व्यक्तिगत है। शैक्षणिक संस्थानों में धार्मिक सिर पर स्कार्फ पहनने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

हमने अभी तक हिजाब प्रतिबंध हटाने का फैसला नहीं किया- मुख्यमंत्री

कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर लगे प्रतिबंध हटाने के मुद्दे पर सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अभी तक हिजाब प्रतिबंध हटाने का फैसला नहीं किया है। किसी ने मुझसे इस मुद्दे पर सवाल पूछा था। मैंने जवाब दिया था कि कांग्रेस सरकार राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध हटाने पर विचार ही कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी स्तर पर चर्चा के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।

शुक्रवार को दिया था बयान

बता दें कि मुख्यमंत्री का बयान उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि हम उस फैसले को वापस लेंगे, अब राज्य में हिजाब पर कोई प्रतिबंध नहीं है महिलाएं हिजाब पहनकर बाहर निकल सकती हैं। मैंने अधिकारियों से पिछली सरकार के आदेश वापस लेने को कहा है। कपड़े पहनना और खाना व्यक्तिगत पसंद है, मुझे क्यों आपत्ति होनी चाहिए? जो चाहो पहनो, जो चाहो खाओ, मुझे क्यों परवाह? हमें वोट पाने के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए। हम ऐसा नहीं करते हैं। बता दें कि मई में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो राज्य में हिजाब पर लगे बैन को हटा लिया जाएगा।

हिजाब हटाने के मुद्दे पर भाजपा ने की थी तीखी आलोचना

कांग्रेस सरकार के द्वारा राज्य के शैक्षणिक संस्थानों से हिजाब पर लगे बैन के फैसले को वापस लेने की घोषणा पर भाजपा ने कांग्रेस सरकार की जमकर आलोचना की थी। भाजपा नेताओं ने आलोचना करते हुए कहा कि सरकार के इस कदम से शैक्षिक स्थानों की धर्मनिरपेक्ष प्रकृति के बारे में चिंताएं बढ़ गई हैं। बता दें कि 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

फूट डालो और राज करो की नीति में विश्वास करती है कांग्रेस- भाजपा

वहीं, इस मुद्दे पर कर्नाटक बीजेपी के प्रमुख बीवाई विजयेंद्र ने सिद्धारमैया पर शैक्षणिक माहौल को खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। विजयेंद्र ने दावा किया कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी अल्पसंख्यकों के बीच साक्षरता और रोजगार दर अभी भी 50 प्रतिशत है। कांग्रेस ने कभी भी अल्पसंख्यकों की स्थिति को ऊपर उठाने की कोशिश नहीं की। कांग्रेस फूट डालो और राज करो की नीति में विश्वास करती है जिसे ब्रिटिश शासकों ने अपनाया था। यह ब्रिटिश विरासत को आगे बढ़ाने के समान है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती