न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना ने PM मोदी को बताया भगवान का अवतार, 2024 लोकसभा का लड़ेंगी चुनाव

अपनी लगातार असफलता को देखते हुए कंगना रनौत ने अब अपना करियर राजनीति में बनाने का इरादा कर लिया है। इस बात का संकेत उन्होंने हाल ही में गुजरात के मंदिरों का दर्शन करते हुए वहाँ उपस्थित मीडिया को दिया। उन्होंने कहा कि हो सकता है वे 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ें।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 1:07:41

कंगना ने PM मोदी को बताया भगवान का अवतार, 2024 लोकसभा का लड़ेंगी चुनाव

भारतीय फिल्म उद्योग में बतौर अभिनेत्री काम कर रही कंगना रनौत को अपने करियर में इन दिनों लगातार असफलता का सामना करना पड़ा रहा है। अपनी लगातार असफलता को देखते हुए कंगना रनौत ने अब अपना करियर राजनीति में बनाने का इरादा कर लिया है। इस बात का संकेत उन्होंने हाल ही में गुजरात के मंदिरों का दर्शन करते हुए वहाँ उपस्थित मीडिया को दिया। उन्होंने कहा कि हो सकता है वे 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ें। कंगना किस पार्टी से और कौन से स्थान से लड़ेंगी इसके बारे में उन्होंने कोई बात नहीं की। गौरतलब है कि कंगना रनौत की हाल ही में तेजस फिल्म प्रदर्शित हुई है, जिसे बॉक्स ऑफिस बड़ी असफलता हाथ लगी है। हालांकि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री इस फिल्म को देखते हुए अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए। उन्होंने फिल्म की तारीफ भी की, लेकिन दर्शक सिनेमाघरों में नहीं पहुँचे। इसी बीच कंगना गुजरात दौरे पर हैं और वहां स्थित मंदिरों के दर्शन कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सोमनाथ और द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करते हुए तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

कंगना सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। द्वारकाधीश में कंगना ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने हिंट दिया कि वह साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का अवतार बताया है।

भगवान का अवतार हैं पीएम मोदी

कंगना ने कहा है कि पीएम मोदी को साधारण मनुष्य नहीं हैं वह भगवान के अवतार हैं। वह देश और दुनिया का कल्याण करने के लिए आए हैं। वह गुजरात की धरती पर जन्में हैं। कंगना ने कहा कि वह चाहती हैं सनातन का झंडा पूरे विश्व में लहराये। कंगना ने भाजपा सरकार के कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा, भाजपा सरकार के प्रयासों से हम भारतीयों को 600 वर्षों के संघर्ष के बाद यह दिन देखने को मिला है। हम बड़े धूमधाम के साथ मंदिर की स्थापना करेंगे। कंगना ने सरकार से तीर्थयात्रियों को समुद्र के नीचे डूबे प्राचीन द्वारका शहर के अवशेषों को देखने की अनुमति देने के लिए उपाय करने का भी आग्रह किया।

लोकसभा चुनाव को लेकर कहा था ऐसा

मीडिया के साथ बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह चुनाव लड़ेंगी? इसपर कंगना ने कहा कि अगर द्वारकाधीश ने चाहा तो वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगी? राजनीति ज्वाइन करने को लेकर कंगना के कई बार सवाल किया गया है, लेकिन पहली बार उन्होंने इसपर खुलकर बात की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत