न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निलंबित BJP नेता सीमा पात्रा का टॉर्चर, रॉड से मारकर तोड़ डाले नौकरानी के दांत, गर्म तवे से जलाया; पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिटायर्ड IAS की पत्नी और निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा को रांची पुलिस नौकरानी को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दो दिनों से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पात्रा गिरफ्तारी के डर से फरार होने की कोशिश में थी, उससे पहले अरगोडा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 31 Aug 2022 11:07:32

निलंबित BJP नेता सीमा पात्रा का टॉर्चर, रॉड से मारकर तोड़ डाले नौकरानी के दांत, गर्म तवे से जलाया; पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिटायर्ड IAS की पत्नी और निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा को रांची पुलिस नौकरानी को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दो दिनों से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पात्रा गिरफ्तारी के डर से फरार होने की कोशिश में थी, उससे पहले अरगोडा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रिटायर्ड IAS महेश्वर पात्रा की पत्नी ने घर में काम करने के बहाने 29 साल की एक आदिवासी दिव्यांग लड़की को 8 साल तक कैद करके रखा था। पीड़ित का नाम सुनीता है। उसने बताया कि उसे भरपेट खाना नहीं दिया जाता था। रॉड से पीटा जाता था और गर्म तवे से जलाया जाता था। फिलहाल उसे कैद से छुड़ाकर रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है।

पात्रा दंपती रांची के VIP इलाके अशोक नगर में रहते हैं। पीड़ित सुनीता ने बताया कि वह गुमला की रहने वाली है। सीमा पात्रा के दो बच्चे हैं। बेटी की दिल्ली में जॉब लगी तो वह 10 साल पहले घर में काम करने दिल्ली गई। 6 साल पहले वह रांची वापस आ गई। उसे शुरू से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। वो काम छोड़ना चाहती थी, लेकिन 8 साल से घर में बंधक बनाकर रखा गया था। घर जाने के लिए कहती तो बुरी तरह मारा-पीटा जाता था। बीमार होने पर इलाज भी नहीं कराया जाता था।

सुनीता ने एक दिन किसी तरह मोबाइल पर सरकारी कर्मचारी विवेक आनंद बास्के को मैसेज भेजकर अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में जानकारी दी। सूचना पर अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज की गई। इसके बाद रांची पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने सुनीता को रेस्क्यू किया।

सीमा पात्रा के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में SC-ST की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही IPC की धाराओं में भी केस दर्ज किया गया है। हटिया DSP राजा मित्रा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस पीड़ित के मेडिकली फिट होने का इंतजार कर रही है, ताकि बयान दर्ज कराया जा सके। सुनीता की सुरक्षा में दो महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता

सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल

नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता

तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान

रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर

न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल

कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज

रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश

चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर

गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर

कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान

रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता