न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JEE Main 2025: कल से शुरू होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड से ड्रेस कोड तक की हर जरूरी जानकारी यहां पढ़ें

देशभर में JEE Main 2025 की परीक्षा बुधवार से शुरू हो रही है। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 22 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। जानकारी के अनुसार, इस वर्ष करीब 13 लाख अभ्यर्थियों ने जेईई मेन्स के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 21 Jan 2025 5:55:20

JEE Main 2025: कल से शुरू होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड से ड्रेस कोड तक की हर जरूरी जानकारी यहां पढ़ें

देशभर में JEE Main 2025 की परीक्षा बुधवार से शुरू हो रही है। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 22 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। जानकारी के अनुसार, इस वर्ष करीब 13 लाख अभ्यर्थियों ने जेईई मेन्स के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

परीक्षा का शेड्यूल

- परीक्षा 5 दिनों में 10 शिफ्ट्स में आयोजित होगी।
- 22 से 30 जनवरी के बीच बीई-बीटेक की परीक्षाएं होंगी।
- 30 जनवरी को एक शिफ्ट में बीआर्क की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड और नोटिफिकेशन जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रविवार को जेईई मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। इसके साथ ही परीक्षा से संबंधित एक महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड को NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

नए फॉर्मेट में होगी JEE Main की परीक्षा

इस बार JEE Main परीक्षा नए फॉर्मेट में आयोजित की जा रही है। इस बदलाव के तहत प्रश्नपत्र के पार्ट-बी में छात्रों के पास कोई विकल्प नहीं होगा। पहले जहां पार्ट-बी में 10 प्रश्नों में से 5 प्रश्नों को हल करने की छूट होती थी, अब छात्रों को सभी 5 प्रश्न अनिवार्य रूप से हल करने होंगे।

छात्रों को तनाव मुक्त करने का अभियान

कोटा में परीक्षा से पहले छात्रों को तनाव मुक्त करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत फैकल्टी और जिला प्रशासन की टीम छात्रों से उनके हॉस्टल में मुलाकात कर रही है। छात्रों को उनके नियमित शिक्षक परीक्षा से पहले तनावमुक्त रहने और तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। टीम के सदस्यों ने बच्चों से बातचीत कर उन्हें महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं ताकि वे बिना किसी दबाव के परीक्षा में शामिल हो सकें।

JEE Main 2025 के लिए गाइडलाइन

एडमिट कार्ड और सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म : उम्मीदवार को अपने एडमिट कार्ड के साथ सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म में बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर ले जाना अनिवार्य है।

अनिवार्य दस्तावेज और सामग्री : परीक्षा केंद्र पर ओरिजनल आईडी प्रूफ, भरा हुआ सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, पारदर्शी पेन, स्वयं का पासपोर्ट साइज फोटो, और पारदर्शी पानी की बोतल लेकर जाएं।

फोटोकॉपी या मोबाइल फोटो स्वीकार्य नहीं : परीक्षा केंद्र पर आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी या मोबाइल से खींची गई आईडी प्रूफ की फोटो से प्रवेश नहीं मिलेगा।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अनुमति नहीं : परीक्षा केंद्र पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, या अन्य उपकरण लाने की सख्त मनाही है।

परिधान से जुड़े दिशा-निर्देश :
अभ्यर्थियों को मोटे सोल वाले जूते और बड़े बटन वाले कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र पर जाने की अनुमति नहीं होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं