न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर ट्रेलर हादसा: 11 जिंदा जले, 13 की हालत नाजुक, 400 मीटर तक बहा आग का दरिया, मुआवजे का ऐलान

जयपुर में शुक्रवार सुबह एक भीषण एक्सीडेंट से डेढ़ किलोमीटर का इलाका थर्रा उठा। जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक ट्रक से टकराने के बाद एलपीजी से भरे टैंकर से 18 टन गैस ने आग पकड़ ली और इतनी जोर से धमाका हुआ कि 400 मीटर का एरिया आग का गोला बन गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 20 Dec 2024 8:02:35

जयपुर ट्रेलर हादसा: 11 जिंदा जले, 13 की हालत नाजुक, 400 मीटर तक बहा आग का दरिया, मुआवजे का ऐलान

जयपुर। जयपुर में शुक्रवार सुबह एक भीषण एक्सीडेंट से डेढ़ किलोमीटर का इलाका थर्रा उठा। जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक ट्रक से टकराने के बाद एलपीजी से भरे टैंकर से 18 टन गैस ने आग पकड़ ली और इतनी जोर से धमाका हुआ कि 400 मीटर का एरिया आग का गोला बन गया। राजधानी जयपुर में आज तड़के अजमेर रोड पर हुए एलपीजी गैस से भरे टैंकर में हुए भीषण ब्लास्ट के बाद कई वाहनों में लगी आग में 11 लोगों के जिंदा जल जाने से दर्दनाक मौत हो चुकी है। गंभीर रूप से झुलसे 13 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में कुल 45 लोग हताहत हुए हैं। उनका एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5-5 लाख रुपये और घायलों को 1-1लाख रुपये मुआवजा राशि दिए जाने का ऐलान किया है। वहीं पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है।

सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। टैंकर, जो अजमेर से जयपुर की ओर बढ़ रहा था, सुबह के लगभग 5:44 बजे यू-टर्न ले रहा था, तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर के नोजल टूट गए, और 18 टन एलपीजी गैस चारों ओर फैल गई। इसके कुछ ही पलों में आग ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। वहां मौजूद हर चीज—गाड़ियां, फैक्ट्री, स्लीपर बस—सब जलकर राख हो गए। देखते ही देखते आग करीब एक किलोमीटर इलाके तक पहुंच गई।

इन लपटों ने स्लीपर कोच बस में सो रहे उन लोगों का सब कुछ छीन लिया जो अपने परिवार के पास पहुँचने का सपना देख रहे थे। इन लपटों ने उन लोगों के सपने, उनकी जिन्दगी और उनकी उपस्थिति सब कुछ छीन लिया। इस हादसे ने न केवल हाईवे को आग की चपेट में लिया, बल्कि उन परिवारों को भी जो अपनों के लौटने की राह देख रहे थे।

घटनास्थल पर पहुंची भारत पेट्रोलियम की टीम ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आग ने इतना विकराल रूप इसलिए लिया क्योंकि पांच नोजल टूटने के कारण गैस बड़े क्षेत्र में फैल गई थी। धमाका इतना जोरदार था कि मानो धरती कांप उठी हो। बचाव दल के लिए भी इस आग से जूझना किसी जंग से कम नहीं था। गैस फैलने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में असंख्य दिक्कतें आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट