न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: छात्रा के साथ युवक ने की अभद्रता, RajCop Citizen App से मांगी मदद; 3 म‍िनट में पहुंच गई पुलिस

जयपुर में बुधवार (12 फरवरी) को कोचिंग जाते समय एक छात्रा के साथ युवक ने अभद्रता की। चौराहे पर लोग यह सब देखते रहे, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 13 Feb 2025 11:28:25

जयपुर: छात्रा के साथ युवक ने की अभद्रता, RajCop Citizen App से मांगी मदद; 3 म‍िनट में पहुंच गई पुलिस

जयपुर में बुधवार (12 फरवरी) को कोचिंग जाते समय एक छात्रा के साथ युवक ने अभद्रता की। चौराहे पर लोग यह सब देखते रहे, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। ऐसे में छात्रा ने राजकॉप एप के जरिए पुलिस से सहायता मांगी। मदद की कॉल मिलते ही सिर्फ 3 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे महेश नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। छात्रा ने तत्परता से मदद करने वाली पुलिस का आभार जताया।

त्रिवेणी चौराहे पर हुई घटना

छात्रा जयपुर में हॉस्टल में रहकर प्रथम श्रेणी अध्यापक परीक्षा की तैयारी कर रही है। बुधवार सुबह करीब 6:25 बजे जब वह कोचिंग जा रही थी, तभी त्रिवेणी चौराहे पर एक बाइक सवार युवक ने उसका हाथ पकड़कर अभद्रता की। जब छात्रा ने विरोध किया, तो युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया।

राजकॉप एप से मांगी मदद, तुरंत हरकत में आई पुलिस

घटना के दौरान चौराहे पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने छात्रा की मदद नहीं की। ऐसे में उसने अपने मोबाइल में राजकॉप एप से "नीड हेल्प" ऑप्शन पर क्लिक कर पुलिस से सहायता मांगी। कॉल मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम से तुरंत संपर्क किया गया और 3 मिनट के भीतर पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और उसे महेश नगर थाने ले गई।

राजकॉप एप से मिली लोकेशन, तुरंत हरकत में आई पुलिस

आईजी एनसीआरबी शरत कविराज ने बताया कि राजकॉप एप के जरिए मिली सूचना पर सेंट्रल कंट्रोल रूम की इंचार्ज एएसआई सुनीता शर्मा ने तुरंत कार्रवाई की। सुबह की ड्यूटी के दौरान छात्रा का एसओएस अलर्ट एप पर आया, जिसे देखते ही कांस्टेबल अशोक कुमार ने छात्रा के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया।

फोन पर छात्रा ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। इस बीच आरोपी युवक ने छात्रा का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया, लेकिन तब तक राजकॉप एप पर उसकी लोकेशन ट्रेस हो चुकी थी। तुरंत 112 आपातकालीन सेवा को अलर्ट भेजा गया और महेश नगर थाना पुलिस को भी जानकारी दे दी गई। लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस की टीम 3 मिनट में मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

RajCop Citizen App: कैसे करें इस्तेमाल?

अगर आप किसी आपात स्थिति में फंस जाते हैं, तो गूगल प्ले स्टोर से "RajCop Citizen App" डाउनलोड कर सकते हैं।

- एप खोलते ही SOS पैनिक बटन की सुविधा मिलेगी।
- एक क्लिक पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिल जाएगी।
- 112 या चेतक पुलिस वाहन तुरंत मदद के लिए पहुंच जाएगी।
- ऐप के जरिए पुलिस लाइव लोकेशन भी ट्रैक कर सकती है, जिससे सहायता जल्द से जल्द मिल सके।

छात्रा के मामले में राजकॉप एप के तेज रिस्पॉन्स की वजह से पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया, जिससे यह एप सुरक्षा के लिहाज से काफी उपयोगी साबित हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी