न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी : जल्द ही जयपुर-भोपाल की 7 ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे यात्रा!

अब जनरल कोच को भी पुरानी तरह ही अनारक्षित बनाया जाएगा। फिलहाल ये सुविधा छोटे रूट की ही ट्रेनों में दी जाएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 10:24:19

रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी : जल्द ही जयपुर-भोपाल की 7 ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे यात्रा!

कोरोना आने के बाद से ट्रेनों के संचालन में भी परिवर्तन देखने को मिला हैं जो कि अब सामान्य होता दिखाई दे रहा हैं। रेलवे धीरे धीरे अपनी ट्रेनों को पुराने चोला पहना रहा है। शुक्रवार देर रात 12 बजे से जयपुर, गांधीनगर, दुर्गापुरा, जगतपुरा सहित मंडल के सभी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट 10 रूपये के मिलना शुरू हो गए है और इसी के साथ ही अब जनरल कोच को भी पुरानी तरह ही अनारक्षित बनाया जाएगा। फिलहाल ये सुविधा छोटे रूट की ही ट्रेनों में दी जाएगी। जयपुर मंडल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जयपुर मंडल ने रेलवे मुख्यालय को जयपुर से जुड़ी 7 ट्रेनों में जनरल कोच को अनरिजर्व बनाने का प्रस्ताव भेजा है। जिसमें जयपुर-भोपाल, जयपुर-इंदौर, जयपुर-जोधपुर, जयपुर-उदयपुर, जयपुर-लखनऊ, जयपुर-चण्डीगढ़ और जयपुर-बांद्रा ट्रेनों में जनरल कोच में बिना रिजर्वेशन के जनरल टिकट से यात्रा की जा सकती है।

इन रूट पर दैनिक यात्री और छोटी दूरी का सफर तय करने वाले यात्रियों की संख्या भी अधिक है। अब इन ट्रेनों में सामान्य टिकट के साथ मंथली सीजन टिकट भी जारी की जाएंगी। गुरूवार को रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद डीआरएम नरेंद्र ने ऐसी ट्रेनों की सूची मुख्यालय को भेजने के लिए सीनियर डीसीएम मुकेश सैनी को निर्देश जारी कर दिए। जिसके बाद ऐसी ट्रेनों की सूची मुख्यालय को भेजने की तैयारी कर ली गई है। इसी तरह जोधपुर, अजमेर और बीकानेर मंडल ने भी अपने यहां की करीब 10 ट्रेनों की सूची मुख्यालय को भेज दी है।

हालांकि फिलहाल जोनल रेलवे अपने क्षेत्राधिकार की ट्रेनों में इस सुविधा को शुरू करने को प्राथमिकता दे रहा है। यानि उत्तर मध्य रेलवे (आगरा), पश्चिम मध्य रेलवे (कोटा/भोपाल) और उत्तर रेलवे (दिल्ली) अपने क्षेत्राधिकार से जयपुर आने वाली ट्रेनों में भी इसे लागू करेगा। ऐसे में इन स्टेशनों से जयपुर आने वाली अन्य ट्रेनों में भी इसे लागू किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट