न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनुमानगढ़ जिले में सामने आया इन्फ्लूएंजा बी का मामला, बच्चों के लिए खतरनाक, प्रदेश में अलर्ट जारी

चिकित्सकों का कहना है कि इन्फ्लूएंजा बी आमतौर पर सर्दी, खांसी, जुकाम से जुड़ी हुई बीमारी है, लेकिन कई बार सही उपचार नहीं मिलने के कारण स्थिति बिगड़ जाती है और यह निमोनिया में बदल जाता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 17 Feb 2025 7:52:16

हनुमानगढ़ जिले में सामने आया इन्फ्लूएंजा बी का मामला, बच्चों के लिए खतरनाक, प्रदेश में अलर्ट जारी

जयपुर। हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों मे एक अनजान वायरस के संक्रमण से कुछ बच्चों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद में पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मामले को लेकर पब्लिक हेल्थ डायरेक्टर डॉक्टर रवि प्रकाश शर्मा का कहना है कि हनुमानगढ़ ज़िले में इन्फ्लुएंजा बी के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद लगातार उस क्षेत्र में चिकित्सा विभाग नजर बनाए हुए है।

उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ जिले के सीएमएचओ से लगातार जानकारी ली जा रही है और स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले पर नजर बनाए हुए हैं। डॉक्टर रवि प्रकाश ने कहा कि यह कोई रहस्य में या अनजान वायरस नहीं है, बल्कि इन्फ्लूएंजा बी के लक्षण बच्चों में देखने को मिले हैं। दरअसल, कई बार यह बीमारी निमोनिया के रूप में डेवलप हो जाती है, जिसके बाद मौत की संभावना भी बनी रहती है।

चिकित्सकों का कहना है कि इन्फ्लूएंजा बी आमतौर पर सर्दी, खांसी, जुकाम से जुड़ी हुई बीमारी है, लेकिन कई बार सही उपचार नहीं मिलने के कारण स्थिति बिगड़ जाती है और यह निमोनिया में बदल जाता है। जिसके कारण मरीज की स्थिति विकट हो जाती है। आमतौर पर बच्चों में निमोनिया के मामले सबसे अधिक देखने को मिलते हैं और बच्चों में सबसे ज़्यादा खतरा बना रहता है। हनुमानगढ़ में भी कुछ बच्चों के फेफड़े तरह जकड़े हुए थे और ऑक्सीजन की कमी थी। आम तौर पर यह स्थिति निमोनिया में देखने को मिलती है।

प्रदेश में अलर्ट जारी

हनुमानगढ़ जिले में इन्फ्लूएंजा बी के मामले सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और पूरे प्रदेश में इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। डॉक्टर रवि प्रकाश शर्मा का कहना है कि प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट जारी किया गया है और नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी