Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : 40 फीसदी तक जा पहुंची संक्रमण बढ़ने की दर, 723 रोगी आने से बढ़ी चिंता

गुरुवार को आई रिपोर्ट में 723 लोग पॉजिटिव आए हैं। चार लोगों की मौत के साथ ही कुल आंकड़ा 21 तक पहुंच गया है। संक्रमण बढ़ने की दर 40 फीसदी तक जा पहुंची है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Apr 2021 12:28:51

बीकानेर : 40 फीसदी तक जा पहुंची संक्रमण बढ़ने की दर, 723 रोगी आने से बढ़ी चिंता

बेकाबू कोरोना के आंकड़े चिंता को बढ़ा रहे हैं और बेलगाम होते जा रहे हैं। बुधवार को जिले में 1798 सैंपल लिए थे। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 723 लोग पॉजिटिव आए हैं। चार लोगों की मौत के साथ ही कुल आंकड़ा 21 तक पहुंच गया है। संक्रमण बढ़ने की दर 40 फीसदी तक जा पहुंची है। केवल अप्रैल के 22 दिन में ही 5407 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने इस बार अप्रैल के 22 दिन में ही पिछले साल के सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। पिछले साल अक्टूबर में सर्वाधिक सात हजार पॉजिटिव केस आए थे। लेकिन इस बार अप्रैल में ही पांच हजार का आंकड़ा क्रॉस हो चुका है।

श्रीडूंगरगढ़ में 76, कोलायत में 41 रोगी मिले

नोखा कोरोना का हॉट स्पॉट बना हुआ है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में सबसे ज्यादा 103 रोगी वहीं मिले हैं। कक्कू, कूदसू, रायसर, हिंयादेसर और कंवलीसर में पूर्व में पॉजिटिव आए रोगियों के संपर्क में आने वालों की जांच में नए केस सामने आए हैं। श्रीडूंगरगढ़ में 76, कोलायत में 41, खाजूवाला में 38 व लूणकरणसर में 54 रोगी मिले।
शहर के हर मोहल्ले में कोरोना वार जारी

कोरोना का संक्रमण शहरी क्षेत्र के हर मोहल्ले फैल चुका है। एक व्यक्ति कई लोगों को संक्रमित कर रहा है। तिलक नगर, आरके पूरम, सिविल लाइन, जेएनवी कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, कांता खतूरिया कॉलोनी में गुरुवार को 80 लोग पॉजिटिव आए हैं। पवनपुरी, सादुल गंज, बल्लभ गार्डन, सुदर्शनानगर, रानी बाजार एरिया में 52, गंगाशहर, भीनासर में 47, करनी नगर, गांधी कॉलोनी, लालगढ़, कैलाशपुरी, राज विलास एरिया में 34 केस मिले। राजस्थान में कोरोना : 59 मौतों के साथ 14,468 नए मामले, 1 लाख के पार हुए एक्टिव केस

कोरोना के हालात नियंत्रण से बाहर होते दिखाई दे रहे हैं जहां हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। बात करें बीते दिन गुरुवार के आंकड़ों की तो 59 मौतों के साथ 14,468 नए मामले सामने आए हैं और एक्टिव केस का आंकड़ा 1 लाख को पार कर चुका हैं। इन बढ़ते आंकड़ों की वजह से अस्पतालों में व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं, लोगों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं ऑक्सीजन और जीवनरक्षक दवाओं की भी किल्लत ने सरकार और प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। गुरुवार को राज्य में कुल 58,635 सैंपल की जांच की गई, जिसमें हर चौथा सैंपल पॉजिटिव आया। राज्य में बुधवार की तुलना में गुरुवार को संक्रमण की दर 18 फीसदी से बढ़कर 24.67 पर पहुंच गई। वहीं पूरे राज्य में एक्टिव केसों की संख्या एक लाख 7,157 पर पहुंच गई। जिलेवार कोरोना की बात करें तो गुरुवार को सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस जयपुर में 2317 मिले हैं, जबकि 11 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद जोधपुर में 1921, उदयपुर में 1215 और कोटा में 1126 नए केस मिले हैं। पूरे राज्य (33 जिलों) में से झुंझुनूं और प्रतापगढ़ ऐसे जिले हैं, जहां गुरुवार को कोरोना के 100 से कम केस मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका