न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजधानी-शताब्दी सहित इन ट्रेनों में अब नए रेट में मिलेगा चाय-नाश्ता और खाना, देखें पूरी लिस्ट

आइए जानते हैं कि IRCTC द्वारा जारी की गई संशोधित लिस्ट के अनुसार, इन ट्रेनों में प्री पेड और ऑन बोर्ड यात्रा करने वाले यात्रियों को खाने-पीने के सामानों के लिए अब कितना भुगतान करना होगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Jul 2022 10:45:01

राजधानी-शताब्दी सहित इन ट्रेनों में अब नए रेट में मिलेगा चाय-नाश्ता और खाना, देखें पूरी लिस्ट

बीते 28 जून को दिल्ली और भोपाल के बीच लने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) में सफर करने वाले किसी यात्री से रेलवे ने चाय के लिए 70 रुपये चार्ज किया। उसके कैशमेमो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा था। उस कैश मेमो में चाय की कीमत 20 रुपये दर्शायी गयी थी जबकि सर्विस चार्ज के रूप में 50 रुपये।जिसकी वजह से भारतीय रेलवे (Indian Railway) की काफी किरकिरी भी हुई थी। उस बिल पर रेलवे के अधिकारियों का कहना था कि जो बिल सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, उस में कोई गलती या ओवरचार्जिंग नहीं है। उनका कहना है कि जून 2018 में ही रेलवे बोर्ड के टूरिज्म एंड कैटरिंग डाइरेक्टरेट ने इसके लिए एक पत्र निकाल दिया है। इसमें कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति राजधानी या शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेन में पहले से भोजन बुक नहीं कराता है और वह यात्रा के दौरान मील या टी आदि की डिमांड करता है तो उसे इसकी सप्लाई की जाएगी। लेकिन हर मील पर यात्री को 50 रुपये सर्विस चार्ज के रूप में अतिरिक्त चुकाने होंगे। लेकिन अब आने वाले दिनों में इस तरह की घटना दोबारा ना हो इसके लिए IRCTC ने राजधानी, शताब्दी, तेजस, वंदे भारत और दुरंतो जैसी ट्रेनों में ऑन बोर्ड कैटरिंग सर्विस के लिए बाकायदा नई लिस्ट जारी की है।

यह लिस्ट उन यात्रियों के लिए काफी मुफीद साबित होगी जो राजधानी, शताब्दी तेजस, वंदे भारत और दुरंतो जैसी ट्रेनों में टिकट बुकिंग के दौरान नाश्ते और खाने के लिए या तो प्रीपेड यानी टिकट बुकिंग के समय भुगतान करते हैं या फिर टिकट के साथ भुगतान नहीं करते हैं और ऑन बोर्ड यानी ट्रेन में यात्रा के दौरान खाने-पीने के सामान ऑर्डर करते हैं।

आइए जानते हैं कि IRCTC द्वारा जारी की गई संशोधित लिस्ट के अनुसार, इन ट्रेनों में प्री पेड और ऑन बोर्ड यात्रा करने वाले यात्रियों को खाने-पीने के सामानों के लिए अब कितना भुगतान करना होगा

indian railway,irctc,irctc food menu,irctc food complaint,irctc food rate list,irctc food track,indian railway,indian railway news

राजधानी, दुरंतो और शताब्दी एक्सप्रेस की रेट लिस्ट

- प्रीपेड और ऑन बोर्ड मॉर्निंग टी की कीमत फर्स्ट क्लास और इकोनॉमिक क्लास में 35 रूपये निर्धारित की गई है। जबकि Second AC, Third AC और Chair Car में इसकी कीमत 20 रूपये रखी गई है।

- प्रीपेड ब्रेकफास्ट की कीमत फर्स्ट एसी और इकोनॉमी क्लास में 140 रूपये जबकि ऑन बोर्ड कीमत 190 रूपये निर्धारित। वहीं, Second AC, Third AC और Chair Car में प्रीपेड 105 रूपये और ऑन बोर्ड 155 रूपये निर्धारित किए गए है।

- लंच और डिनर की कीमत फर्स्ट एसी और इकोनॉमी क्लास में प्रीपेड 245 रुपए जबकि ऑन बोर्ड आर्डर करने पर इसके लिए 295 रूपये निर्धारित किए गए है।। इसी तरह Second AC, Third AC और Chair Car में लंच और डिनर की कीमत प्रीपेड के लिए 185 रूपये और आन बोर्ड आर्डर करने पर 235 रूपये निर्धारित किए गए है।

- इवनिंग टी और स्नैक्स के लिए फर्स्ट एसी और इकोनॉमी क्लास में प्रीपेड 140 रूपये और ऑन बोर्ड आर्डर 190 रूपये का भुगतान करना होगा। इसी तरह Second AC, Third AC और Chair Car में इवनिंग टी और स्नैक्स के लिए यात्रियों को प्रीपेड 90 रूपये और आन बोर्ड 140 रूपये निर्धारित किए गए है।

indian railway,irctc,irctc food menu,irctc food complaint,irctc food rate list,irctc food track,indian railway,indian railway news

दुरंतो एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास की रेट लिस्ट

प्रीपेड और ऑन बोर्ड मॉर्निंग टी की कीमत 15 रूपये रखी गई है। ब्रेकफास्ट के लिए 65 रूपये प्रीपेड के लिए और 115 रूपये ऑन बोर्ड यात्रियों के लिए निर्धारित किए गए है। वहीं, लंच और डिनर के लिए प्रीपेड 120 रूपये और आन बोर्ड 170 रूपये का भुगतान करना होगा। इवनिंग टी और स्नैक्स के लिए प्रीपेड और ऑन बोर्ड के लिए फिक्स 50 रूपये निर्धारित किए गए है।

तेजस ट्रेन की रेट लिस्ट

- फर्स्ट एसी और इकोनॉमी क्लास में यात्रियों को ब्रेकफास्ट के लिए प्रीपेड में 155 रूपये और ऑन बोर्ड आर्डर करने पर 205 रूपये का भुगतान करना होगा। वही Second AC, Third AC और Chair Car के लिए प्रीपेड में 122 रूपये और ऑन बोर्ड आर्डर करने पर 172 रूपये चुकाने होंगे।

- लंच और डिनर की बात करे तो फर्स्ट एसी और इकोनॉमी क्लास के यात्रियों को प्रीपेड में 244 रूपये और यात्रा के दौरान आर्डर करने पर 294 रूपये अदा करने होंगे। वहीं, Second AC, Third AC और Chair Car के यात्रियों को प्रीपेड में 222 रूपये और ऑन बोर्ड आर्डर करने पर 272 रूपये चुकाने होंगे।

- इवनिंग स्नैक्स के लिए फर्स्ट एसी और इकोनॉमिक क्लास के यात्रियों को प्रीपेड में 105 रूपये और यात्रा के दौरान आर्डर करने पर 155 रूपये चुकाने होंगे। वहीं, Second AC, Third AC और Chair Car के यात्रियों को प्रीपेड के रूप में 66 रूपये और यात्रा के दौरान आर्डर करने पर 116 रूपये चुकाने होंगे।

indian railway,irctc,irctc food menu,irctc food complaint,irctc food rate list,irctc food track,indian railway,indian railway news

वंदे भारत ट्रेन की रेट लिस्ट

वंदे भारत में यात्रा करने वाले सभी क्लास के यात्रियों को चाय के लिए ₹15 चुकाने होंगे। इसी तरह फर्स्ट एसी और इकोनॉमी क्लास के यात्रियों को ब्रेकफास्ट के लिए प्रीपेड में 155 रूपये ऑन बोर्ड के रूप में 205 रूपये चुकाने होंगे। Second AC और Third AC के यात्रियों को प्रीपेड के रूप में 122 रूपये और आन बोर्ड 172 रूपये चुकाने होंगे। फर्स्ट एसी और इकोनामी क्लास के यात्रियों को लंच और डिनर के लिए प्रीपेड के रूप में 244 रूपये और ऑन बोर्ड आर्डर करने पर 294 रूपये का भुगतान करना होगा वही Second AC और Third AC के यात्रियों को प्रीपेड के रूप में 222 रूपये और ऑन बोर्ड आर्डर करने पर 272 रूपये चुकाने होंगे। वहीं, इवनिंग टी और स्नैक्स के लिए फर्स्ट एसी और इकोनॉमी क्लास के यात्रियों को प्रीपेड के रूप में 105 रूपये चुकाने होंगे और ऑन बोर्ड आर्डर करने पर यह कीमत बढ़कर 155 रूपये हो जाएगी। इसी तरह Second AC और Third AC के यात्रियों के लिए प्रीपेड की कीमत 66 रूपये जबकि ट्रेन में यात्रा के दौरान आर्डर करने पर 116 रूपये चार्ज किए जाएंगे।

देर से चलने वाली प्रीपेड ट्रेनों की रेट लिस्ट


अगर किसी कारणवश राजधानी एक्सप्रेस दुरंतो एक्सप्रेस शताब्दी एक्सप्रेस तेजस एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें देर से चलती हैं तो ऐसी स्थिति में चाय और कॉफी की कीमत 8 रूपये, ब्रेकफास्ट और शाम की चाय की कीमत 30 रूपये निर्धारित की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?