न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर सेंधमारी, 3 करोड़ यूजर्स के डाटा लीक का दावा, हैकर ऑनलाइन लाखों में बेच रहा नाम-पता और फोन नंबर

ऑनलाइन सेंधमारों ने अब भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर अटैक किया है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि करीब 3 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Dec 2022 10:20:45

भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर सेंधमारी, 3 करोड़ यूजर्स के डाटा लीक का दावा, हैकर  ऑनलाइन लाखों में बेच रहा नाम-पता और फोन नंबर

ऑनलाइन सेंधमारों ने अब भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर अटैक किया है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि करीब 3 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक हो गया है। फिलहाल हैकर की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन 27 दिसंबर को पता चला है कि एक हैकर फोरम पर इन यूजर्स का डाटा बेचा जा रहा है। डाटा बेचने वाले ने शैडोहैकर के नाम से फोरम पर जानकारियां डाली हैं। हालाकि, भारतीय रेलवे की तरफ से भी अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में दिल्‍ली स्थित एम्‍स हॉस्पिटल की वेबसाइट को हैक कर लिया गया था और हैकर्स ने कथित रूप से करोड़ों रुपये की फिरौती भी मांगी थी।

मनीकंट्रोल की एक खबर के मुताबिक, हैकर के इस दावे में यूजर का नाम, मोबाइल नंबर, जेंडर, पता, शहर, भाषा सहित कई व्‍यक्तिगत जानकारियां शामिल हैं। हैकर ने यह भी दावा किया है कि इसमें कई सरकारी ई-मेल आईडी भी शामिल है, जिसे ऑनलाइन बिक्री के लिए रखा गया है। सिक्‍योरिटी रिसर्चर अभी तक डाटा की सत्‍यता या इसे हासिल करने के तरीकों के बारे में जानकारी नहीं जुटा पाए हैं। साथ ही अभी तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है कि यह वेबसाइट आईआरसीटीसी की टिकट बुकिंग वाला पोर्टल है या इंडियन रेलवे की वेबसाइट है। फिलहाल रेलवे के 3 करोड़ यूजर्स की पर्सनल जानकारियां लीक होने का जोखिम बना हुआ है।

लीक हुए डाटा में दो तरह की जानकारियां शामिल हैं। एक तो यूजर का डाटा है और दूसरा टिकट बुकिंग की जानकारी। यूजर के डाटा में नाम, ई-मेल, फोन नंबर, राज्‍य और भाषा का जिक्र है, जबकि बुकिंग डाटा में पैसेंजर का नाम, मोबाइल, ट्रेन नंबर, यात्रा की डिटेल, इनवॉयस पीडीएफ सहित कई जानकारियां शामिल हैं।

लाखों में बेच रहा डाटा

शैडोहैकर ने 400 डॉलर (करीब 35 हजार रुपये) में डाटा की 5 कॉपी बेचने का ऑफर दे रहा है, जबकि अगर कोई एक्‍सक्‍लूसिव एक्‍सेस चाहता है तो उसे 1,500 डॉलर (करीब 1.25 लाख रुपये) का भुगतान करना होगा। इतना ही नहीं डाटा के साथ कुछ खास जानकारियां शेयर करने के एवज में हैकर ने 2 हजार डॉलर यानी करीब 1.60 लाख रुपये मांगे हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब भारतीय रेलवे पर साइबर हमला हुआ है। पहले भी रेलवे को डाटा ब्रीच जैसी घटना का सामना करना पड़ा है। साल 2020 में रेलवे के टिकट खरीदने वाले करीब 90 लाख ग्राहकों की पर्सनल जानकारियां लीक हो गई थीं, जिसमें उनकी आईडी भी शामिल थी जो ऑनलाइन पाई गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं