न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-पाक सीजफायर से झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 2200 अंक की जबरदस्त उछाल

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा और सीमा पर तनाव कम होने के बाद भारतीय शेयर बाजार में शानदार रौनक देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त तेजी आई, जिससे निवेशकों की संपत्ति में 10.59 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 12 May 2025 10:51:06

भारत-पाक सीजफायर से झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स में  2200 अंक की जबरदस्त उछाल

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा और सीमा पर तनाव में कमी आने के बाद सोमवार को पहली बार खुले शेयर बाजार में शानदार रौनक देखने को मिली है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत होते ही करीब साढ़े नौ बजे सेंसेक्स ने लंबी छलांग लगाते हुए 1784.12 प्वाइंट यानी 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ 81,238.59 के स्तर पर खुला। हालांकि, उसके बाद सेंसेक्स 2200 अंक ऊपर चला गया।

निफ्टी भी 549.15 प्वाइंट यानी 2.29 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 24,557.15 पर कारोबार करता हुआ नजर आया। इस बढ़त के साथ ही बाजार में करीब 10 सेकंड के अंदर मार्केट कैप में 10.59 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई, यानी निवेशकों की संपत्ति में बाजार खुलते ही 10.59 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई।

तनाव कम होने से उछला बाजार

आज बाजार में विदेशी निवेशकों का रुख, कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे और चीन और अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौते पर बनी सहमति के कारण वैश्विक और घरेलू दोनों ही शेयर बाजारों में उत्साह देखा जा रहा है। गिफ्ट निफ्टी सुबह करीब सात बजकर 50 मिनट पर 496 प्वाइंट ऊपर चढ़कर 24,561.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, डाउ जोन्स करीब 400 अंक ऊपर उछला। इसके बाद से ही भारतीय शेयर बाजार के मजबूती से खुलने के संकेत मिल रहे थे।

अमेरिका और चीन के बीच पिछले दो दिनों से जेनेवा में चली बैठक के बाद व्हाइट हाउस का बयान आया, जिसमें बताया गया कि व्यापारिक समझौते को लेकर दोनों देशों के बीच आपसी सहमति बन गई है। वैश्विक तनाव में कमी के संकेत से एशियाई बाजारों में भी तेजी आई। एएसएक्स 2 में 0.47 प्रतिशत का उछाल देखा गया, जबकि निक्केई में 0.18 प्रतिशत का इजाफा हुआ। टॉपिक्स में 0.12 प्रतिशत और कोस्पी में 0.60 प्रतिशत की वृद्धि रही।

ग्लोबल मार्केट में भी तेजी

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। S&P 500 में 0.07 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि डाउ जोन्स 0.29 प्रतिशत फिसल गया। इस हफ्ते वॉलमार्ट, अलीबाबा और जेडी डॉट कॉम के रिजल्ट आएंगे। इसके अलावा, अमेरिकी महंगाई के आंकड़े मंगलवार को जारी किए जाएंगे।

विश्लेषकों का अनुमान

बाजार के जानकारों का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के तनाव का शेयर बाजार पर शॉर्ट टर्म असर रहेगा। इसका कारण यह है कि विदेशी निवेशकों का लगातार विश्वास बना हुआ है और घरेलू संस्थागत निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही खरीदारी से इंडेक्स को मदद मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं