न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

काम की बात: 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये 7 नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

1 सितंबर से देशभर में कई बदलाव होने जा रहे हैं। अगर आपका सेविंग अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक में है तो अगले महीने से आपको उस अकाउंट में जमा रकम पर कम ब्याज मिलेगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 Aug 2021 9:28:25

काम की बात: 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये 7 नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

1 सितंबर से देशभर में कई बदलाव होने जा रहे हैं। अगर आपका सेविंग अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक में है तो अगले महीने से आपको उस अकाउंट में जमा रकम पर कम ब्याज मिलेगा। वहीं, 1 सितंबर से LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा EPFO से जुड़े नियम भी बदल जाएंगे। हम आपको ऐसे ही 7 बदलावों के बारे में बता रहे हैं जिनका असर आप पर पड़ेगा।

गैस सिलेंडर के दाम में हो सकता है बदलाव

LPG सिलेंडर की कीमतों में 1 सितंबर से बदलाव हो सकता है। हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की नई कीमतें तय करती हैं।

पंजाब नेशनल बैंक की ब्याज दर में बदलाव

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने बचत खाता (Saving Account) पर मिलने वाले ब्याज में कटौती का फैसला किया है। पंजाब नेशनल बैंक के सेविंग्स अकाउंट में जमा पैसों पर 1 सितंबर से 2.90% ब्याज मिलेगा। अभी बैंक इस पर 3% ब्याज दे रहा है। बैंक के इस फैसले का असर नए और पुराने दोनों ग्राहकों पर पड़ेगा.

EPF अकाउंट को आधार से जोड़ना जरूरी

EPFO ने EPF अकाउंट को आधार से लिंक करना अनिवार्य किया गया है। अगर आपने 1 सितंबर से पहले EPF अकाउंट और आधार नंबर को लिंक नहीं किया तो आपके खाते में कंपनी की ओर से आने वाला कॉन्ट्रिब्यूशन रोक दिया जाएगा। इसके अलावा इससे आपको EPF अकाउंट से पैसे निकालने में भी परेशानी हो सकती है। अगर EPF अकाउंट होल्डर का अकाउंट आधार से लिंक्ड नहीं है, तो वे EPFO की सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

Axis Bank में Positive Pay System लागू होगा

अगले महीने से एक्सिस बैंक पॉजिटिव पे सिस्टम (Positive Pay System) की शुरुआत करेगा। इसके तहत अगर आप 50,000 रुपए से अधिक का चेक जारी करते हैं तो उस चेक से जुड़ी कुछ जानकारी इलेक्ट्रॉनिक तरीके से बैंक को देनी होगी। यह जानकारी SMS, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या ATM के जरिए दी जा सकती है। चेक जारी करने वाले को चेक की तारीख, भुगतान प्राप्त करने वाले का नाम, भुगतान की जाने वाली राशि, चेक नंबर जैसी जानकारी भुगतान करने वाले बैंक को देनी होगी।

Disney+Hotstar का प्लान होगा महंगा

OTT प्लेटफॉर्म डिज्‍नी+हॉटस्‍टार का सब्सक्रिप्शन 1 सितंबर से महंगा हो जाएगा। यूजर्स को बेस प्लान के लिए 399 रुपए की जगह अब 499 रुपए देने होंगे। इसके अलावा 899 रुपए में यूजर्स दो फोन में ऐप चला पाएंगे। साथ ही 1,499 रुपए में 4 स्क्रीन पर इस ऐप को चला सकेंगे।

अमेज़न लॉजिस्टिक कॉस्‍ट में होगी बढ़ोतरी

अमेजन डीजल और पेट्रोल की कीमत बढ़ने से लॉजिस्टिक कॉस्ट में इजाफा कर सकती है। इससे 1 सितंबर 2021 से अमेज़न से सामान मंगाना महंगा हो जाएगा। ऐसे में 500 ग्राम के पैकेज के लिए 58 रुपये देने पड़ सकते हैं। वहीं, रीजनल कॉस्ट 36.50 रुपये होगी।

कई ऐप पर लगेगी रोक

गूगल (Google) की नई पॉलिसी 1 सितंबर 2021 से लागू हो रही है। इसके तहत फेक कंटेट को प्रमोट करने वाले ऐप्‍स पर 1 सितंबर से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि ऐप डेवलपर्स की ओर से लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किए जा रहे ऐप्स को ब्लॉक कर दिया जाएगा।

दरअसल, गूगल प्‍ले स्‍टोर (Google Play Store) के नियमों को पहले से ज्‍यादा सख्त किया जा रहा है। वहीं, गूगल ड्राइव यूजर्स को 13 सितंबर को नया सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। इससे इसका इस्तेमाल पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल