न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या राजस्थान में भी कांग्रेस अपनाएगी 40% टिकट महिलाओं को देने वाला फॉर्मूला? गहलोत ने प्रियंका के इस फैसले को बताया स्वागत योग्य

प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की हैं कि चुनावों चुनावों में महिलाओं को 40% टिकट दिया जाएगा। कोई भी पार्टी प्रियंका के इस फैसले की खुलकर आलोचना नहीं कर पाई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Oct 2021 11:43:36

क्या राजस्थान में भी कांग्रेस अपनाएगी 40% टिकट महिलाओं को देने वाला फॉर्मूला? गहलोत ने प्रियंका के इस फैसले को बताया स्वागत योग्य

बीते दिन कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की हैं कि चुनावों चुनावों में महिलाओं को 40% टिकट दिया जाएगा। कोई भी पार्टी प्रियंका के इस फैसले की खुलकर आलोचना नहीं कर पाई। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी प्रियंका के इस फैसले को स्वागत योग्य बताया, लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि यूपी चुनावों के लिए प्रियंका का फॉर्मूला कांग्रेस राजस्थान सहित बाकी राज्यों में भी लागू करने की हिम्मत जुटा पाएगी। प्रियंका फॉर्मूला यदि राजस्थान में भी लागू किया जाता है तो प्रदेश में 200 में से 80 सीटों पर महिलाओं को टिकट देना होगा। ऐसे में लगभग 50 सीटाें पर पुरुष प्रत्याशियाें का टिकट कटना तय है। वर्तमान में प्रदेश विधानसभा में भाजपा, कांग्रेस, आरएलपी और निर्दलीय महिला विधायकों की कुल संख्या 26 हैं। इनमें से 14 कांग्रेस के पास, 10 भाजपा, एक निर्दलीय और एक आरएलपी से हैं।

राजस्थान में 200 विधानसभा सीट हैं, जिन पर दिसंबर 2023 में चुनाव होने हैं। पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने इन सीटों पर महज 27 महिला प्रत्याशियाें काे ही चुनावी मैदान में उतारा था। इनमें 12 जीतकर विधानसभा पहुंची। इसके बाद उपचुनावों में 2 अन्य महिला विधायकों को टिकट दिए और वे भी जीतीं। ऐसे में कांग्रेस में महिला विधायकाें की संख्या अब 14 हाे गई है, जबकि भाजपा के पास अभी केवल दस महिला विधायक ही हैं।

कांग्रेस की मौजूदा महिला विधायकों में बामनवास से इंदिरा मीणा, बानसूर से शकुंतला रावत, कामा से जाहिदा खान, रामगढ़ से सफिया जुबेर, ओसियां से दिव्या मदेरणा, सादुलशहर से कृष्णा पूनियां, शेरगढ़ से मीना कंवर, बगरू से गंगा देवी, जायल से मंजु कुमारी, जोधपुर से मनीषा पंवार, किशनगढ़ से निर्मला सहरिया, सिकराय से ममता भूपेश। इसके बाद उपचुनावों में मंडावा से रीटा चौधरी, सहाड़ा से गायत्री त्रिवेदी चुनाव जीतीं। वहीं वल्लभनगर विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस ने दिवंगत विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत की पत्नी प्रीति शक्तावत को टिकट दिया है। इस तरह कांग्रेस ने विधानसभा के आम चुनाव और उपचुनावों को मिलाकर अब तक 30 महिलाओं को टिकट दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट