न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने लिए कुछ माँगने जाने से बेहतर, मैं मरना समझूँगा: शिवराज सिंह चौहान

मुझसे उस दिन इस संदर्भ में पूछा गया कि बाकी दिल्ली में हैं, आप दिल्ली जायेंगे क्या? एक बात मैं बड़ी विनम्रता से कहता हूं कि अपने लिए कुछ मांगने जाने से बेहतर, मैं मरना समझूंगा। वो मेरा काम नहीं है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Dec 2023 3:35:31

अपने लिए कुछ माँगने जाने से बेहतर, मैं मरना समझूँगा: शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा ने मोहन यादव को अपना नया मुख्यमंत्री नामित किया है। इस प्रकार से पिछले 19 सालों से मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान की विदाई हुई है। मुख्यमंत्री पद के हटने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा का धन्यवाद दिया और कहा कि मैं नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव का सहयोग करता रहूंगा। साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा बयान दिया।

पत्रकारों ने शिवराज से मुख्यमंत्री पद को लेकर एक सवाल पूछा। इसके जवाब में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मुझसे उस दिन इस संदर्भ में पूछा गया कि बाकी दिल्ली में हैं, आप दिल्ली जायेंगे क्या? एक बात मैं बड़ी विनम्रता से कहता हूं कि अपने लिए कुछ मांगने जाने से बेहतर, मैं मरना समझूंगा। वो मेरा काम नहीं है।” शिवराज के बयान के बाद वहां मौजूद लोग ताली बजाने लगे।

वहीं, शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा नेतृत्व के पक्ष में बात रखी कि पार्टी ने उन्हें 18 साल तक मुख्यमंत्री बनाया। भाजपा ने उन्हें सब कुछ दिया, इसलिए अब पार्टी को लौटाने का वक्त आ गया है।

'लाडली' के बाद 'लखपति' योजना की तैयारी

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि लाडली बहना योजना के बाद अब वह लखपति बहना योजना पर काम करने वाले हैं। इसके लिए वह पूरा दम लगाएंगे। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में नए सीएम के एलान के एक दिन बाद शिवराज सिंह चौहान से मिलने उनकी लाड़ली बहनें पहुंचीं और फूट-फूट कर रोने लगीं। महिलाओं को रोता देख सीएम शिवराज सिंह चौहान भी भावुक हो गए। वहीं विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद शिवराज सिंह ने खुद यह स्पष्ट कर दिया था कि वह सीएम पद की रेस में नहीं हैं और मेरा पद मामा का है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?