न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : 27 लाख बुजुर्ग दूसरी डोज लेने के लिए तैयार, सरकार के पास सिर्फ 2 लाख टीके

करीब 27 लाख ऐसे हैं, जिन्हें पहली डोज लगवाए हुए 40 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। यानी वे दूसरी डोज लगवा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 May 2021 4:43:25

राजस्थान : 27 लाख बुजुर्ग दूसरी डोज लेने के लिए तैयार, सरकार के पास सिर्फ 2 लाख टीके

वैक्सीनेशन के मामले में राजस्थान ने शीर्ष जगहों पर स्थान बनाया हैं और बुजुर्गों की बड़ी आबादी को वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं लेकिन अब बुजुर्गो को दूसरी डोज लगाने के मामले में सरकार के सामने बड़ी दिक्कत आ रही हैं। राजस्थान अपने 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को भी टीके का पूरा सुरक्षा कवच नहीं दे पा रहा है। आलम ये है कि प्रदेश में 60+ वाले 52,20,738 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। वहीं, 15,07,090 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। मगर अब भी 37,13,648 लोगों को दूसरी डोज लगना बाकी है। इसमें से करीब 27 लाख ऐसे हैं, जिन्हें पहली डोज लगवाए हुए 40 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। यानी वे दूसरी डोज लगवा सकते हैं।

मगर राज्य सरकार के पास सिर्फ दो लाख टीके ही बचे हैं। केंद्र से भी इस पूरे पखवाड़े में राजस्थान को साढ़े 17 लाख डोज ही दी जा सकेगी। जून के बाद ही आवंटन बढ़ने के संकेत दिए गए हैं। अब ये पूरे के पूरे साढ़े 17 लाख डोज 60 से ज्यादा उम्र के लोगों को नहीं लगाए जा सकते। क्योंकि 45 से 59 आयुवर्ग के भी करीब 42 लाख लोग कतार में हैं। 45 से 59 साल की उम्र वाले 47,78,085 लोगों को पहली डोज और 5,66,279 को दूसरी डोज लगी है। यानी 42,11,806 लोगों को दूसरी डोज लगनी है।

इस हफ्ते कोविशील्ड-कोवैक्सीन की 2.5-2.5 लाख डोज आएगी

राज्य सरकार ने भारत बायोटेक को भी कोवैक्सीन की 3 लाख डोज का ऑर्डर दिया है। वैक्सीन विनिर्माता कंपनी ने बताया कि वह प्रदेश को करीब 2 लाख 44 हजार डोज इस हफ्ते ही उपलब्ध करा सकती है। इसके अलावा सीरम को भी कोविशील्ड के लिए 6 लाख डोज का ऑर्डर दिया गया था। इसमें से 3.5 लाख डोज आ चुकी हैं और 3.21 लाख लग भी गई हैं। बाकी की 2.5 लाख डोज इसी सप्ताह मिलने की उम्मीद है। वहीं, 18 से 44 साल के लोगों में से 4 लाख 21 हजार से ज्यादा को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। करीब 1 जून को इनकी दूसरी डोज का समय शुरू हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल