न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CoronaVirus: आखिर हमें कबतक पहनना होगा मास्क? जानें सरकारी पैनल का जवाब

कोरोना वैक्सीन लगवाकर खुद को सुरक्षित कर रहे हैं लोग यह सवाल पूछ रहे है कि अब मास्क पहनने से छुट्टी कब मिलेगी। लोग जानना चाहते हैं कि कब वे बिना मास्क के घूम पाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Sep 2021 9:48:30

CoronaVirus: आखिर हमें कबतक पहनना होगा मास्क? जानें सरकारी पैनल का जवाब

कोरोना वैक्सीन लगवाकर खुद को सुरक्षित कर रहे हैं लोग यह सवाल पूछ रहे है कि अब मास्क पहनने से छुट्टी कब मिलेगी। लोग जानना चाहते हैं कि कब वे बिना मास्क के घूम पाएंगे। नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने इस सवाल का जवाब दे दिया है। उनके मुताबिक अगले साल तक हमें इसी तरह मास्क पहनकर ही रहना होगा।

वीके पॉल के मुताबिक, अगर कोरोना को मात देनी है तो वैक्सीन, दवाई और कोरोना उपयुक्त व्यवहार की जरूरत है। इसलिए अगले साल भी भारत में लोगों को मास्क पहनकर ही रहना होगा। पॉल ने आने वाले त्योहारों को देखते हुए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर अभी टली नहीं है आने वाला समय रिस्की है। डॉक्टर वीके पॉल ने दिवाली और दशहरा जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए लोगों को आगाह किया है उन्होंने कहा है कि अगर इस दौरान कोरोना प्रतिबंधों का पालन संख्ती से नहीं किया गया तो कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से फैल सकता है।

एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में डॉ वीके पॉल ने कहा, 'मास्क पहनने से अभी छुटकारा नहीं मिलेगा। अभी थोड़े समय तक तो नहीं। हमें अगले साल भी मास्क पहनना जारी रखना होगा।'

इसके अलावा डॉ पॉल ने सबसे ज्यादा पूछ जाने वाले सवाल- क्या भारत में कोरोना की तीसरी लहर आएगी?- इसका भी जवाब दिया।

पॉल ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। अगले चार-पाच महीनों में वैक्सीन के जरिए हर्ड इम्यूनिटी बन सकती है। हमें महामारी से बचने के लिए खुद को तैयार करना होगा और मुझे लगता है कि अगर हम एक साथ आ जाए तो यह मुमकिन हो सकेगा।

पिछले 24 घंटे में मिले 25,404 मरीज

कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में देश में 25,404 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 339 कोविड संक्रमितों की मौत हुई। फिलहाल, देश में 3,62,207 मरीजों का इलाज जारी है। नए आंकड़ों को मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 32 लाख 89 हजार 579 हो गई है। वहीं, अब तक 4 लाख 43 हजार 213 मरीज जान गंवा चुके हैं।

केरल में सोमवार को कोविड-19 के 15,058 नए मामले आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43,90,489 हो गई। वहीं, संक्रमण से 99 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 22,650 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर