Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात: कोरोना का भयावह रूप! महज आधे घंटे के अंदर दो भाइयों की संक्रमण से हुई मौत

देश में कोरोना से होने वाली मौतों की कुछ घटनाएं झकझोर रही है। हाल ही में गुजरात के सौराष्ट्र के गोडल में कलोला परिवार के दो बेटों की महज आधे घंटे में मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 May 2021 3:59:15

गुजरात: कोरोना का भयावह रूप! महज आधे घंटे के अंदर दो भाइयों की संक्रमण से हुई मौत

देश में कोरोना से होने वाली मौतों की कुछ घटनाएं झकझोर रही है। हाल ही में गुजरात के सौराष्ट्र के गोडल में कलोला परिवार के दो बेटों की महज आधे घंटे में मौत हो गई। जिसके बाद परिवार सदमे में है। न्यूज़ 18 की खबर के अनुसार शहर के गुंडाला रोड पर डेकोरा सीटी निवासी 75 वर्षीय भगवान जी भाई कलोला की बुधवार रात 9:30 बजे कोरोना से मौत हो गई। अभी परिवार इस खबर को सुनकर सदमे में ही था कि पता चला कि भगवान जी भाई के छोटे भाई चंदूभाई कलोला का भी अस्‍पताल में रात लगभग 10 बजे इलाज के दौरान निधन हो गया।
भगवान जी भाई के बेटे सतीश भाई कलोला ने बताया कि चंदूभाई ने 2 अप्रैल को वैक्सीन डोज ली थी। इसके बाद वह 8 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गए थे। होम क्वारंटाइन रहने के बाद भी उनकी तबीयत में कोई सुधार न होने पर उन्हें इलाज के लिए गोंडल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, कोरोना संक्रमित होने पर भगवान जी भाई का पिछले एक हफ्ते से एक अन्य निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भगवान जी भाई छह भाइयों के परिवार में सबसे बड़े थे और चंदूभाई सबसे छोटे थे। कलोला परिवार एक ही समय में अपने दो सदस्यों की मौत से गहरे सदमे में है।

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 12,955 नए कोरोना मरीज मिले। वहीं, 133 कोरोना मरीजों की मौत हुई। राज्य में कोरोना से मौतों की संख्या 7,912 तक पहुंच गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 12,995 मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब तक कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 4.77 लाख पहुंच गई। राज्य में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या वर्तमान में 1.48 लाख है। वहीं अब तक कुल 6.44 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका