न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूरत में अजीब मामला: नौकरी से बचने के लिए व्यक्ति ने खुद काट ली अपनी चार उंगलियां

वराछा मिनी बाजार स्थित एक हीरा फर्म के कंप्यूटर ऑपरेटर मयूर तारापारा (32) ने नौकरी से बचने के लिए खुद अपने बाएं हाथ की चार उंगलियां धारदार चाकू से काट लीं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 15 Dec 2024 9:32:03

सूरत में अजीब मामला: नौकरी से बचने के लिए व्यक्ति ने खुद काट ली अपनी चार उंगलियां

गुजरात के सूरत शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वराछा मिनी बाजार स्थित एक हीरा फर्म के कंप्यूटर ऑपरेटर मयूर तारापारा (32) ने नौकरी से बचने के लिए खुद अपने बाएं हाथ की चार उंगलियां धारदार चाकू से काट लीं। घटना के बाद मयूर सड़क किनारे बेहोश पड़ा मिला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसने खुद ही यह कदम उठाया। सूरत क्राइम ब्रांच के मुताबिक, मयूर तारापारा अपने रिश्तेदार की फर्म अनाभ जेम्स में अकाउंट डिपार्टमेंट में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता था। लेकिन वह अब वहां काम नहीं करना चाहता था और रिश्तेदारों को यह बात बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। नौकरी के लिए अयोग्य साबित होने के लिए उसने अपनी उंगलियां काटने का फैसला किया।

पहले गढ़ी झूठी कहानी

घटना के बाद मयूर ने पुलिस को एक झूठी कहानी सुनाई। उसने कहा कि 8 दिसंबर को वह मोटरसाइकिल से अपने दोस्त के घर जा रहा था, तभी अमरोली के वेदांता सर्किल के पास उसे अचानक चक्कर आ गया। होश आने पर उसने देखा कि उसकी चार उंगलियां कटी हुई थीं और उसे लगा कि किसी ने काला जादू किया है। अमरोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद, क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी की मदद से सच्चाई सामने आई। पुलिस ने पाया कि मयूर ने खुद अपनी उंगलियां काटी थीं।

कैसे दिया घटना को अंजाम?

पुलिस के अनुसार, मयूर ने सिंगनपुर में एक दुकान से धारदार चाकू खरीदा। चार दिन बाद, रविवार की रात को, उसने अमरोली रिंग रोड पर मोटरसाइकिल खड़ी की और रात करीब 10 बजे चाकू से अपनी चार उंगलियां काट दीं। खून बहने से रोकने के लिए उसने कोहनी के पास रस्सी बांध ली। इसके बाद मयूर ने चाकू और उंगलियां एक बैग में डालकर फेंक दीं। पुलिस को जांच के दौरान एक बैग में तीन उंगलियां और दूसरे बैग में चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान खून का एक भी कतरा नहीं मिला, जो जांचकर्ताओं को भी चौंका रहा है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत