न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात में अरविंद केजरीवाल पर फेंकी गई पानी की बोतल, गरबा कार्यक्रम में हुए थे शामिल

रविंद केजरीवाल और भगवंत मान एक गरबा कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस मौके पर किसी ने केजरीवाल के ऊपर बोतल फेंकी। हालांकि केजरीवाल के ऊपर बोतल फेंकने वाला शख्स कौन था, इसकी पहचान नहीं की जा सकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Oct 2022 10:12:57

गुजरात में अरविंद केजरीवाल पर फेंकी गई पानी की बोतल, गरबा कार्यक्रम में हुए थे शामिल

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले दिन यानी शनिवार को अरविंद केजरीवाल गांधीधाम और जूनागढ़ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरे में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान एक गरबा कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस मौके पर किसी ने केजरीवाल के ऊपर बोतल फेंकी। हालांकि केजरीवाल के ऊपर बोतल फेंकने वाला शख्स कौन था, इसकी पहचान नहीं की जा सकी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राजकोट के खोडलधाम गरबा कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने नील सिटी क्लब के डांडिया कार्यक्रम में उन्होंने गरबा में हिस्सा भी लिया। खोडलधाम गरबा में जब अरविंद केजरीवाल उपस्थित हो रहे थे तभी उन पर किसी शख्स ने पानी की बोतल फेंकी।

गुजरात में परिवर्तन होकर रहेगा

केजरीवाल ने शनिवार को अपने दौरे में दो जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 27 साल से गुजरात की जनता के पास कोई विकल्प नहीं था, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी विकल्प है और अब गुजरात में परिवर्तन होकर रहेगा। गुजरात की जनता इनको 27 साल से बर्दाश्त कर रही है। अब इनका अहंकार तोड़ने का समय आ गया है।

केजरीवाल ने जनसभा में कहा कि पूरे गुजरात में दिल्ली की तर्ज पर 20,000 मोहल्ला क्लीनिक, राज्य के प्रत्येक गांव में सरकारी विद्यालय के निर्माण का भी वादा किया। इसके अलावा आप के राष्ट्रीय संयोजक ने सभी के लिए 'मुफ्त और असीमित' स्वास्थ्य सेवाओं का भी आश्वासन दिया।

बीजेपी-कांग्रेस पर लगाया आरोप

केजरीवाल ने सरकारी रिपोर्ट का हवाला करते हुए कहा कि गुजरात में भारी बहुमत से AAP की सरकार बनने जा रही है। इसके बाद से ये लोग (भाजपा और कांग्रेस) पागल हो गए हैं। इन्होंने चारों तरफ खूब गुंडागर्दी चालू कर दी है और लोगों को धमकाना चालू कर दिया है। इनकी गुप्त बैठकें हो रही हैं कि कुछ भी हो जाए, लेकिन AAP की सरकार नहीं आनी चाहिए। AAP की सरकार आ गई तो लूट बंद हो जाएगी और सारा पैसा स्कूल और अस्पताल बनाने में चला जाएगा।

भगवंत मान ने बीजेपी पर कसा तंज

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुजरात के जूनागढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर तंज कसे। मान ने भाजपा के 'अच्छे दिन' नारे पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे यह नहीं पता है कि आपके अच्छे दिन आए हैं या नहीं आए हैं, लेकिन दिसंबर के बाद केजरीवाल जी वाले सच्चे दिन जरूरत आने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत