न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात: मोरबी हादसे में अब तक 141 की मौत, 177 लोग बचाए गए, पुल की प्रबंधन टीम पर केस दर्ज

गुजरात के मोरबी में माच्छू नदी पर बना करीब 100 साल पुराना पुल रविवार शाम ढह गया, जिससे उस पर खड़े कई लोग पानी में गिर गए। इस हादसे में अब तक 141 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 177 लोगों को बचाया गया और 19 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 Oct 2022 8:28:31

गुजरात: मोरबी हादसे में अब तक 141 की मौत, 177 लोग बचाए गए, पुल की प्रबंधन टीम पर केस दर्ज

गुजरात के मोरबी में माच्छू नदी पर बना करीब 100 साल पुराना पुल रविवार शाम ढह गया, जिससे उस पर खड़े कई लोग पानी में गिर गए। इस हादसे में अब तक 141 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 177 लोगों को बचाया गया और 19 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पुल पर 400 से ज्यादा लोग मौजूद थे। ये लोग रविवार की छुट्टी होने पर ब्रिज पर घूमने पहुंचे थे। रेस्क्यू के लिए सेना, नेवी, एयरफोर्स एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं। हादसे में राजकोट से बीजेपी सांसद मोहनभाई कल्याणजी कुंदारिया के 12 रिश्तेदारों की भी इस हादसे में मौत हो गई है। गुजरात के मोरबी में पुल ढहने की घटना के बाद पीएमओ ने बचाव अभियान चलाने के लिए हर संभव मदद भेजी है। पुलिस, स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ, भारतीय तटरक्षक बल और दमकल विभाग सेना, नेवी और एनडीआरएफ ने लगातार बचाव और तलाशी अभियान चलाया है। बता दे, इस हेरिटेज ब्रिज को मरम्मत और नवीनीकरण के बाद 4 दिन पहले ही जनता के लिए फिर से खोला गया था।

खोज एवं बचाव अभियान अभी जारी है। रात करीब तीन बजे भारतीय सेना यहां पहुंच गई थी। सेना के मेजर गौरव ने कहा कि हम शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीमें भी बचाव अभियान चला रही हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी के साथ मोरबी में दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है और उनमें से कई को इलाज के बाद उनके घर भी भेज दिया गया है।

गुजरात के सीएम ने ट्वीट किया कि मोरबी जिला कलेक्टर कार्यालय में राज्य मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, प्रशासनिक व्यवस्था, पुलिस व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। दुर्घटना की स्थिति की व्यापक समीक्षा की गई और आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने कहा, मोरबी में अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। कल शाम 6:30 बजे झूलता हुआ पुल टूट गया। रविवार को यहां लोग परिवार के साथ घूमने आए थे। तभी ये हादसा हो गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम, एंबुलेंस, प्रशासन, डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू में मदद की। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

गृह मंत्री संघवी ने कहा कि मोरबी केबल ब्रिज ढहने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने बचाव अभियान चलाने के लिए व्यापक समर्थन दिया है। एसडीआरएफ और पुलिस पहले से ही मौके पर मौजूद है। पुल की प्रबंधन टीम पर आईपीसी की धारा 304, 308 और 114 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताते हुए कहा कि गुजरात के मोरबी में हादसे में कि जो जान गई हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और सभी मृतकों के प्रति प्रार्थना करता हूं कि इनकी आत्मा को चिर शांति मिले।

गुजरात सरकार ने मोरबी केबल सस्पेंशन ब्रिज हादसे की जांच के लिए 5 सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने कहा कि करीब 60 लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?