न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात: मोरबी हादसे में बीजेपी सांसद के 12 रिश्तेदारों की मौत, बोले - दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी

बीजेपी सांसद मोहनभाई ने कहा कि इस हादसे में हमने मेरी बहन के जेठ यानी मेरे जीजा के भाई की 4 बेटियों, 3 जमाई और 5 बच्चों को खो दिया है। यह काफी दुखद है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 Oct 2022 8:37:44

गुजरात: मोरबी हादसे में बीजेपी सांसद के 12 रिश्तेदारों की मौत, बोले - दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी

गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना 140 साल पुराना सस्पेंशन केबल ब्रिज रविवार शाम को ढह गया। ताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पुल पर 400 से ज्यादा लोग मौजूद थे। ये लोग रविवार की छुट्टी होने पर ब्रिज पर घूमने पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 141 लोगों की मौत हो चुकी। वहीं, 177 लोगों को बचाया गया। मच्छु नदी पर हुए इस दिल दहला देने वाले हादसे में बीजेपी सांसद के मोहन भाई कुंदरिया के भी 12 रिश्तेदारों की मौत हो गई है।

बीजेपी सांसद मोहनभाई ने कहा कि इस हादसे में हमने मेरी बहन के जेठ यानी मेरे जीजा के भाई की 4 बेटियों, 3 जमाई और 5 बच्चों को खो दिया है। यह काफी दुखद है।

राजकोट से सांसद मोहनभाई ने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है। मैं कल शाम से यहीं पर हूं। 100 से ज्यादा लोगों की बॉडी मिल चुकी है। पुल खोलने की परमिशन न लेने के मामले पर उन्होंने कहा कि यहां कई अधिकारी मौजूद हैं। जिसकी गलती होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।

मोहनभाई कुंदरिया ने कहा कि इस हादसे की सच्चाई 100 फीसदी सामने आएगी। क्योंकि इस मामले में पीएम मोदी भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। रातभर वह फोन पर इसकी जानकारी लेते रहे।

जानकारी के मुताबिक रेनोवेशन के महज 4-5 दिन बाद ब्रिज के दोबारा खुलने के बाद यह भयावह हादसा होने पर प्रशासन सवालों के घेरे में है। एक अधिकारी का कहना है कि एक निजी फर्म को ब्रिज की मरम्मत का काम सौंपा गया था। 7 महीने के रिनोवेशन वर्क के बाद ब्रिज को आम जनता के लिए दोबारा खोला गया था। लेकिन नगर निगम की ओर से ब्रिज को फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?