Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात: जामनगर में इलाज के दौरान फिर से 100 मरीजों की मौत; प्रदेश में मिले 14,120 नए मरीज

गुजरात में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते हालात बेहद ख़राब हो गए है। प्रदेश के जामनगर जिले में बुधवार को कोरोना का इलाज करा रहे 100 से अधिक मरीजों की मौत गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Apr 2021 3:12:02

गुजरात: जामनगर में इलाज के दौरान फिर से 100 मरीजों की मौत; प्रदेश में मिले 14,120 नए मरीज

गुजरात में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते हालात बेहद ख़राब हो गए है। प्रदेश के जामनगर जिले में बुधवार को कोरोना का इलाज करा रहे 100 से अधिक मरीजों की मौत हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 721 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। साथ ही 615 मरीजों के ठीक हो जाने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। जामनगर में इन दिनोें रोजाना लगभग 90 लोगों की मौत दर्ज हो रही हैं। इससे पहले बीते गुरुवार को भी 120 मरीजों की मौत दर्ज की गई थी।

जामनगर में दिन-ब-दिन बढ़ते संक्रमित और मृत्यु की संख्या को लेकर प्रशासन भी सकते में है। महानगर होने के कारण द्वारका, पोरबंदर और भुज-कच्छ के शहरी व ग्रामीण इलाकों से भी मरीज यहां आ रहे हैं। इसके चलते सभी अस्पताल भर चुके हैं। शहर में मिनी लॉकडाउन जैसा माहौल है और प्रशासन की ओर से गाइडलाइन के उल्लंघन पर कार्रवाई भी की जा रही है। दुकानों, रेस्टोरेंट्स को सख्ती से बंद करवाया जा रहा है।
जामनगर जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए बीते सप्ताह शुक्रवार से रविवार तक तीन दिनों तक स्वैच्छिक लॉकडाउन रखा गया था, जबकि इसके बाद भी शहर में हर दिन रिकॉर्ड केस दर्ज किए जाने का सिलसिला यथावत है। चिंता की बात यह भी है कि इलाज के दौरान मरीजों की मौतों का सिलसिला भी अनवरत जारी है। इसके बावजूद संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए अन्य किसी भी तरह के प्रयासों का अभाव देखा जा रहा है।

ऐसा ही कुछ हाल गुजरात के अहमदाबाद का भी है। यहां, कोरोना से 2500 से अधिक मौतें हो चुकी है। संक्रमण से होने वाली मौतों का दर 2.4% तक पहुंच गया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में अब तक हुई 6 हजार 656 मौतों में से 40% से ज्यादा 2,844 मौतें अकेले अहमदाबाद में हुई हैं। राज्य की स्थिति

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 14,120 नए केस दर्ज हुए हैं। 29 दिन बाद केस में मामूली गिरावट आई है। मंगलवार को 14,352 नए केस आए थे। वहीं, 8,595 मरीज ठीक हुए। बुधवार को रिकॉर्ड 174 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 6,830 हो गया। पिछले पांच दिनों से लगातार मरने वालों का आंकड़ा 150 से अधिक आ रहा है।

प्रदेश में रिकवरी रेट घटकर 74.01 प्रतिशत हो गया है। एक्टिव केस 1,33,191 हो गया है, जबकि 421 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। प्रदेश में अब तक 5 लाख, 98 हजार, 845 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सूरत में 24 घंटे में 2,116 लोग पाॅजिटिव मिले। सूरत में कुल केसों की संख्या बढ़कर 1 लाख 10 हजार 890 हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका