न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : मुख्यमंत्री गहलोत की अपील पर बदला लोगों का मन, रद्द हुई 45 शादियां, प्रशासन दे रहा अभिनंदन पत्र

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से अपील की थी कि वे इस समय शादियों और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दें ताकि संक्रमण को फैलने का मौका ना मिल सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 May 2021 4:36:56

भरतपुर : मुख्यमंत्री गहलोत की अपील पर बदला लोगों का मन, रद्द हुई 45 शादियां, प्रशासन दे रहा अभिनंदन पत्र

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से अपील की थी कि वे इस समय शादियों और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दें ताकि संक्रमण को फैलने का मौका ना मिल सकें। इस अपील का लोगों पर काफी असर हुआ और भरतपुर जिले में करीब 45 शादियां कैंसिल कर दी गई। जिला प्रशासन द्वारा इस सराहनीय फैसले के लिए सम्मान भी किया जा रहा है जिससे अन्य लोग भी इससे प्रेरणा ले सकें और कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में सामाजिक सरोकार निभा सकें। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी लोगों के लिए प्रेरणा जागरूकता के चलते जिन लोगों की हाल ही शादी होने वाली है वे शादियों को स्थगित कर रहे हैं जिसके लिए उनको जिला प्रशासन सम्मानित कर रहा है।

समाज में सभी लोगों से अपील की जा रही है कि फिलहाल किसी भी प्रकार के समारोह का आयोजन ना करें और सभी कार्यक्रमों को स्थगित करें जिससे कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा सके। अभिनंदन पत्र में लिखा है - आपने कोरोना महामारी को देखते हुए स्चेच्छा से अपना विवाह निरस्त कर दिया है। आपका यह कदम अत्यंत सराहनीय एसं प्रशंसनीय है। प्रशासन इसके लिए आपको धन्यवाद ज्ञापित करता है।

मंगलवार को 148 नए मामलों के साथ एक्टिव केस हुए 1372

मंगलवार को 148 नए केस सामने आए। वहीं लगातार दूसरे दिन 3 लोगों की मौत भी हुई। जबकि 77 लोग ठीक भी हुए हैं। इन आंकड़ों के बाद जिले में 1372 एक्टिव केस हो गए हैं। भरतपुर जिले में अभी भी रोजाना औसत 117 नए केस सामने आ रहे हैं। लेकिन, राहत की बात यह है कि पिछले 7 दिन में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। पिछले सप्ताह जहां 494 लोग ठीक हुए थे, वहीं इस सप्ताह 511 लोग ठीक हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल