न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बासमती चावल के नाम पर अब दुकानदार नहीं लगा सकेंगे चूना, FSSAI ने पहली बार बताई असली चावल की पहचान

समती चावल की पहचान नहीं कर पाते जिसकी वजह से दुकानदार हमें चूना लगा जाते हैं। अब ऐसा नहीं होगा, क्‍योंकि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने उपभोक्‍ताओं को असली बासमती चावल की पहचान करने के लिए खास तरीका बताया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Jan 2023 2:02:06

बासमती चावल के नाम पर अब दुकानदार नहीं लगा सकेंगे चूना, FSSAI ने पहली बार बताई असली चावल की पहचान

भारत में बासमती चावल का क्रेज बहुत ज्‍यादा है और यह मध्‍य वर्गीय परिवारों के स्‍टैंडर्ड का भी हिस्‍सा है। भारत में हर साल करीब 90 लाख टन बासमती चावल का उत्‍पादन होता है। लेकिन अक्‍सर हम असली बासमती चावल की पहचान नहीं कर पाते जिसकी वजह से दुकानदार हमें चूना लगा जाते हैं। अब ऐसा नहीं होगा, क्‍योंकि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने उपभोक्‍ताओं को असली बासमती चावल की पहचान करने के लिए खास तरीका बताया है। FSSAI ने पहली बार बासमती का स्‍टैंडर्ड बताया है। अधिकारियों का कहना है कि देश में बासमती चावल के साथ मिलावट के सबसे ज्‍यादा मामले सामने आते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए FSSAI क्‍वालिटी पैरामीटर बना रहा है। सबसे ज्‍यादा मामले गैर बासमती चावल की मिलावट को लेकर आते हैं। चूंकि, इसकी कीमत गैर बासमती से ज्‍यादा होती है लिहाजा दुकानदार इसमें मिलावट करके ऊंची कीमतों पर बेच देते हैं।

basmati rice,standards for basmati rice

FSSAI ने देश में बिकने वाले सभी तरह के बासमती चावल जैसे ब्राउन बासमती चावल, मिल्‍ड बासमती चावल, उसना भूरा बासमती और मिल्‍ड उसना बासमती चावल के रूप-रंग और सुगंध को लेकर एक मानक तैयार किए हैं, जो 1 अगस्‍त 2023 से लागू होंगे। FSSAI ने बताया है कि बासमती चावल में प्राकृतिक सुगंध और गुण होना चाहिए। इसके नेचुरल स्‍वाद से छेड़छाड़ बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी। साथ ही इसमें कोई कृत्रिम रंग या सुगंध के साथ पॉलिश वाले तत्‍व नहीं होने चाहिए। मानकों में चावल के आकार, गुणवत्‍ता और पहचान भी निर्धारित की गई है। इसके अलावा चावल के दाने का आकार, पकाने के बाद उसकी लंबाई, नमी की अधिकतम सीमा, इमाइलोज की मात्रा, यूरिक एसिड और इसमें टूटे चावल की मिलावट का भी जिक्र किया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि FSSAI ने नियामकीय स्‍टैंडर्ड तो नोटिफाई कर दिए हैं। जल्‍द ट्रेडर्स, एक्‍सपोर्टर और सरकारी विभागों से बातचीत कर कम्‍पलीट मानक तैयार किया जाएगा। इसे सार्वजनिक करने के बाद आम ग्राहकों के लिए बासमती की पहचान करना आसान हो जाएगा।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया है क‍ि FSSAI ने पहली बार बासमती चावल के स्‍वाद और सुगंध को लेकर स्‍पष्‍ट व्‍याख्‍या दी है और अब किसी भी ग्राहक के लिए इसकी पहचान करना आसान हो जाएगा। दुकानदार भी चावल में मिलावटी सुगंध के जरिये बासमती बताकर उसे नहीं बेच सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद