Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के किसानों को मिली खुशखबरी! 15 साल बाद सरकार खरीदने जा रही 50 हजार मीट्रिक टन चावल

किसानों के हाल बदहाल हैं जिसमें सरकारों का साथ मिलना बहुत जरूरी हैं। ऐसे में राजस्थान के किसानों को खुशखबरी मिल रही हैं जहां 15 साल बाद सरकार किसानों से 50 हजार मीट्रिक टन चावल खरीदने जा रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 10:50:02

राजस्थान के किसानों को मिली खुशखबरी! 15 साल बाद सरकार खरीदने जा रही 50 हजार मीट्रिक टन चावल

किसानों के हाल बदहाल हैं जिसमें सरकारों का साथ मिलना बहुत जरूरी हैं। ऐसे में राजस्थान के किसानों को खुशखबरी मिल रही हैं जहां 15 साल बाद सरकार किसानों से 50 हजार मीट्रिक टन चावल खरीदने जा रही हैं। राजस्थान में 2005-06 में मात्र 35 मीट्रिक टन चावल खरीदा गया था। इसके बाद कम सप्लाई की वजह से खरीदने की प्रक्रिया बंद हाे गई। इसके लिए भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने गंगानगर में 5 और हनुमानगढ़ के 6 मिलाकर 11 सेंटर बनाने की योजना बनाई हैं। FCI 28 अक्टूबर से हनुमानगढ, गंगानगर में चावल खरीदकर मिलिंग कराएगी। काॅमन चावल की रेट 1940 रुपए प्रति क्विंटल और ए-ग्रेड चावल की रेट 1960 रुपए प्रति क्विंटल रखी गई है। इससे पहले किसान पंजाब, हरियाणा जाकर चावल बेचते थे।
एफसीआई से मिली जानकारी के अनुसार माल किसानों से डायरेक्ट खरीदा जाएगा। किसानों से माल खरीदने के नियमों में बदलाव की वजह से भी डिमांड आई है। इसमें किसानों की गिरदावरी अनिवार्य करते हुए और उसके हिसाब से माल खरीदने और किसानों के खाते में डायरेक्ट पैसा डालने के नियमों की वजह से यहां के किसानों द्वारा माल यहीं बेचा जा रहा है। पहले किसान दूसरे राज्यों में जाकर चावल बेचते थे। पहले हनुमानगढ़ में बासमती चावल भी उगाया जाता था। क्वालिटी कमजोर हाेने और भाव नही मिलने से लाेग वापस परमल की तरफ लाैट आए। परमल चावल फोर्टिफाई करवाने के बाद राजस्थान में ही बांटा जाएगा। एफसीआई द्वारा बाल विकास सेवाओं (आईसीडीएस) और मिड डे मील कार्यक्रमों में भेजा जाएगा। एफसीआई सूत्रों के अनुसार चावल काे खरीदने के बाद विभिन्न मीलाें में मिलिंग हाेगी। जिसमें छिल्का उतारकर आगे भेजा जाएगा। फिर चावल में माइनर न्यूट्रीशंस मिलाकर फोर्टिफाई किया जाएगा। इसके बाद राजस्थान के विभिन्न जिलाें में सप्लाई हाेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका