न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

260 करोड़ रूपये का लोन लेकर राजस्थान सरकार दिवाली से पहले चुकाएगी रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारियों का ग्रेच्युटी और अन्य बकाया

रिटायर्ड हुए 5500 कर्मचारियों, अधिकारियों का ग्रेच्युटी, छटि्टयों का पैसा, एरियर सहित अन्य बकाया भुगतान दीपावली से पहले मिल जाएगा। भुगतान के लिए राज्य सरकार ने 476 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Oct 2021 10:43:04

260 करोड़ रूपये का लोन लेकर राजस्थान सरकार दिवाली से पहले चुकाएगी रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारियों का ग्रेच्युटी और अन्य बकाया

जयपुर में पिछले दिनों रिटायर्ड रोडवेज कर्मचारियों के साथ-साथ वर्तमान में सेवारत कर्मचारियों ने आंदोलन किया था। जिसमें उन्होंने मांग की थी कि उनका ग्रेच्युटी, छटि्टयों का पैसा, एरियर सहित अन्य बकाया भुगतान किया जाए। इस दौरान कर्मचारी संगठनों ने पटवार भर्ती वाले दिन रोडवेज बसें नहीं चलाने की भी चेतावनी दी थी। कर्मचारियों ने 27 अक्टूबर को एक दिवसीय हड़ताल पर जाने का एलान किया था। ऐसे में राजस्थान रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। रिटायर्ड हुए 5500 कर्मचारियों, अधिकारियों का ग्रेच्युटी, छटि्टयों का पैसा, एरियर सहित अन्य बकाया भुगतान दीपावली से पहले मिल जाएगा। भुगतान के लिए राज्य सरकार ने 476 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज 200 करोड़ रुपए वित्त विभाग से स्वीकृत करते हुए शेष 260 करोड़ रुपए का लोन लेकर दीपावली से पहले भुगतान करने के निर्देश दिए है।

मुख्यमंत्री निवास पर बीते दिन राजस्थान समीक्षा करते हुए परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि रोडवेज से रिटायर्ड हुए करीब 5500 कर्मचारियों का लम्बे समय से ग्रेच्युटी और अन्य परिलाभ बकाया चल रहा है। इसकी कुल राशि लगभग 460 करोड़ रुपए के लगभग है। उन्होंने बताया कि पिछले कई साल से कर्मचारी इस बकाया भुगतान की मांग कर रहे है और कई बार धरने-प्रदर्शन और आंदोलन भी कर चुके है। इस पर मुख्यमंत्री ने सभी बातों पर सहमति जताते हुए दीपावली से पहले बकाया भुगतान के निर्देश देते हुए हाथों हाथ वित्त विभाग को 200 करोड़ रुपए स्वीकृत करने और शेष 260 करोड़ रुपए का लोन लेकर देने के निर्देश दिए।

RSRTC ऑफिसर एसोसिएशन ने इस निर्णय का आभार जताया है। एसोसिएशन के महामंत्री सुधीर भाटी ने बताया कि साल 2016 से यह बकाया चल रहा है। इसको लेकर कर्मचारी लम्बे समय से आंदोलन भी कर रहे है। आज मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों-अधिकारियों की इस मांग को पूरा करके रोडवेज और कर्मचारियों के हितों में निर्णय किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट