न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकार की लोगों को नसीहत, कोरोना वैक्‍सीन की दोनों डोज ले चुके ही सामूहिक कार्यक्रम में हिस्सा ले

देश में कोरोना (Corona) की बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर आम लोगों को नसीहत दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Sep 2021 8:20:43

सरकार की लोगों को नसीहत, कोरोना वैक्‍सीन की दोनों डोज ले चुके ही सामूहिक कार्यक्रम में हिस्सा ले

देश में कोरोना (Corona) की बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर आम लोगों को नसीहत दी है। सरकार ने कहा कि लोगों को सामूहिक समारोह में जाने से बचना चाहिए और अगर बहुत जरूरी है तो वे लोग ही समारोह हो जिन्होंने कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। एक संवाददाता सम्मेलन में सरकार की ओर से चेतावनी देते हुए कहा गया है कि देश में भले ही कोरोना संक्रमण के मामले कम दिखाई दे रहे हों लेकिन भारत में कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। सरकार की ओर से बताया गया है कि साप्‍ताहिक पाजिटिविटी रेट में समग्र रूप से गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन हालात बहुत बेहतर दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। सरकार ने कहा कि त्‍योहारों को देखते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करना बेहद जरूरी है। देश में कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के बीच आगामी त्योहारी मौसम को देखते हुए आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि सामूहिक समारोहों में जाने से बचना चाहिए और यदि किसी सभा में शामिल होना जरूरी है तो पूर्ण टीकाकरण एक पूर्व शर्त होनी चाहिए।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में 39 जिलों में 31 अगस्त को खत्म हुए सप्ताह में साप्ताहिक कोरोना संक्रमण दर 10% से ज्यादा रही जबकि 38 जिलों में यह दर 5-10 प्रतिशत के बीच रही।

भूषण ने बताया कि देश में 16% वयस्क आबादी को कोरोना रोधी टीके की दोनों और 54% लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है।

भूषण ने कहा, सिक्किम, दादरा और नगर हवेली तथा हिमाचल प्रदेश में शत-प्रतिशत व्यस्क आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा, लोगों को घर पर त्योहार मनाने चाहिए, कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन और टीकाकरण करवाना चाहिए। सरकार ने कहा कि देश में सार्स-सीओवी-2 के डेल्टा प्लस स्वरूप के करीब 300 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। डॉ वी के पॉल ने कहा, 'अभी कोरोना के ज्‍यादातर मामले कुछ राज्‍यों तक ही सीमित हैं लेकिन हमें डर है कि वायरस तेजी से दूसरे राज्‍यों पर भी असर डाल सकता है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है क‍ि मास्‍क पहनकर रखें, बड़ी सभाओं में जानें से बचें और कोरोना वैक्‍सीन जरूर लगवाएं।'

सरकार की ओर से चेतावनी देते हुए कहा गया है कि कई राज्‍यों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है। केरल, महाराष्‍ट्र, तमलिनाडु और आंध्र प्रदेश के 42 जिलों में हर दिन 100 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। केरल में 2.30 लाख से अधिक सक्रिय मामले है। केरल की स्थिति बेहत खतरनाक हो चुकी है देश में आने वाले कुल मामलों में से 70% मामले यहीं से आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर