न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोरेगांव: 7 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 8 की मौत, 46 लोग झुलसे

बीती रात मुंबई के गोरेगांव स्थित आज़ाद नगर के समर्थ नामक 7 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। रात ढाई से 3 बजे के बीच इमारत के पार्किंग लगी इस आग की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई है और 46 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 06 Oct 2023 9:00:09

गोरेगांव: 7 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 8 की मौत, 46 लोग झुलसे

मुम्बई। बीती रात मुंबई के गोरेगांव स्थित आज़ाद नगर के समर्थ नामक 7 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। रात ढाई से 3 बजे के बीच इमारत के पार्किंग लगी इस आग की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई है और 46 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गोरेगांव अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपया मुआवजा देने का ऐलान किया है।

हालांकि अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। इमारत की पहली और दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर आलाधिकारी पहुंचे। मुंबई पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि अब तक आग में घायल हुए कुल 54 लोगों में से 8 की मौत हो चुकी है और 46 का इलाज एचबीटी और कूपर अस्पताल में चल रहा है। अन्य निजी अस्पतालों से विवरण की प्रतीक्षा है जहां घायलों को ले जाया गया था।

पार्किंग एरिया में लगी आग

बताया जा रहा है कि इमारत की पार्किंग में पार्क किए हुए 4 कार और 30 से अधिक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाडियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका है। फिलहाल कूलिंग पर काम किया जा रहा है। हालांकि आग लगने की वजह क्या है इसकी जांच पुलिस और फायर ब्रिगेड कर रही हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो इमारत के पार्किंग में काफी पुराना कपड़ा रखा हुआ था, जिसमे आग लगी होगी, और देखते देखते पूरे पार्किंग और इमारत की पहली और दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान

मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई

मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता

ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video

बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई

11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी

Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल

Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस

IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई