न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गूगल मैप के भरोसे निकला ट्रेलर ड्राइवर भटक गया रास्ता, तंग गलियों में जाकर फंसा

जयपुर के बस्सी इलाके के तूंगा बाजार में एक ट्रेलर ड्राइवर गूगल मैप के भरोसे सफर पर निकला, लेकिन हाईवे के बजाय तंग गलियों और बाजार में जा फंसा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Feb 2025 9:15:24

गूगल मैप के भरोसे निकला ट्रेलर ड्राइवर भटक गया रास्ता, तंग गलियों में जाकर फंसा

जयपुर के बस्सी इलाके के तूंगा बाजार में एक ट्रेलर ड्राइवर गूगल मैप के भरोसे सफर पर निकला, लेकिन हाईवे के बजाय तंग गलियों और बाजार में जा फंसा। 18 चक्कों वाला भारी ट्रेलर संकरी गलियों में ऐसा फंसा कि निकलने तक की जगह नहीं बची। गुरुवार सुबह 5 बजे हुई इस घटना से बाजार में हलचल मच गई। ट्रेलर के कारण कुछ दुकानें और मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद, पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को बाहर निकाला।

बाजार में मची अफरातफरी

सीमेंट से भरा 18 चक्कों का ट्रेलर अजमेर रिंग रोड की ओर जा रहा था, लेकिन गूगल मैप के निर्देशों के कारण तूंगा इलाके की संकरी गलियों में जा फंसा। दौसा से निकले ट्रेलर ड्राइवर को अंधेरे में यह आभास नहीं हुआ कि वह हाईवे छोड़कर गांव की ओर बढ़ रहा है। जैसे ही उसने आगे बढ़ने की कोशिश की, ट्रेलर तंग बाजार में अटक गया, जिससे दुकानों और मकानों को नुकसान पहुंचा।

घबराहट में ड्राइवर ट्रेलर को वहीं छोड़कर फरार हो गया। व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। व्यापारी जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि ट्रेलर के कारण बाजार का मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता गया। उन्होंने बताया कि बाजार के 6 मकान-दुकान को नुकसान हुआ है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उनके सामने भी व्यापारियों ने इस घटना को लेकर विरोध जताया। करीब 10 बजे तूंगा थाना पुलिस की टीम ने ट्रेलर को निकालने के ​प्रयास शुरू किए। संकरी गलियों में फंसे होने के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर करीब 1 बजे क्रेन की मदद से जब ट्रेलर को निकाला तो ट्रैफिक सामान्य हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी