न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अच्छी खबर! रिकॉर्ड टेस्टिंग के बावजूद नहीं बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीज; दो दिन में पॉजिटिविटी रेट में आई 7.3% की गिरावट

बीते दिन देश में कोरोना के रिकॉर्ड 19 लाख 83 हजार 804 टेस्ट किए गए। यह एक दिन में किए गए टेस्ट का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 May 2021 2:19:49

अच्छी खबर! रिकॉर्ड टेस्टिंग के बावजूद नहीं बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीज; दो दिन में पॉजिटिविटी रेट में आई 7.3% की गिरावट

भारत में पिछले दो दिनों से कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते दिन देश में कोरोना के रिकॉर्ड 19 लाख 83 हजार 804 टेस्ट किए गए। यह एक दिन में किए गए टेस्ट का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 30 अप्रैल को 19.45 लाख टेस्ट किए गए थे। बड़ी बात यह भी रही कि रिकॉर्ड टेस्ट के बावजूद नए संक्रमितों में बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई। मंगलवार को 3.48 लाख लोगों में ही कोरोना की पुष्टि हुई। यानी पॉजिटिविटी रेट 17.6% रहा। यह आंकड़ा दो दिन पहले 24.9% था।

बीते दिन राहत की बात यह भी रही कि लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हुए। पिछले 24 घंटे में 3 लाख 55 हजार 282 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, देशभर में 3 लाख 48 हजार 417 नए मामले सामने आए हैं। सोमवार को भी 3.55 लाख संक्रमित ठीक हुए थे और 3.29 लाख मरीज मिले थे। 62 दिन बाद ऐसा हुआ जब नए मरीजों से ज्यादा मरीजों ने महामारी को मात दी। इससे पहले 9 मार्च को 17,873 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी और 20,643 लोग ठीक हुए थे। सरकार के अनुसार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश और तेलंगाना उन 18 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं जहां कोविड-19 के रोजाना आ रहे नए मामलों में कमी आ रही है।

मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

मौत का आंकड़ा भी चिंता बढ़ाने वाला है। बीते 24 घंटे में 4,198 लोगों ने दम तोड़ा है। यह आंकड़ा तीसरी बार 4 हजार के पार हुआ है। इससे पहले 7 मई को 4,233 और 8 मई को 4,092 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई थी। बीते दो दिन में एक्टिव केस भी करीब 42 हजार घट गए हैं। 9 मई को सबसे ज्यादा 37.41 लाख मरीजों का इलाज चल रहा था। अब यह आंकड़ा घटकर 36.99 लाख रह गया है।

निकल गया कोरोना का पीक

पिछले दो दिनों से आई गिरावट के आधार पर विशेषज्ञ कह रहे है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर का पीक अब निकल चुका है। सफदरजंग अस्‍पताल के कम्‍यूनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉक्‍टर जुगल कुशर के मुताबिक देश में दूसरी लहर का पीक या उच्‍चतम स्‍तर अब खत्‍म हो चुका है। उनका कहना है कि अब मामलों में धीरे-धीरे ही सही गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि उन्‍होंने ये भी कहा है कि राष्‍ट्रीय स्‍तर पर दूसरी लहर का पीक जरूर खत्‍म हो चुका है लेकिन उनके मुताबिक कुछ राज्‍यों में इस दूसरी लहर का पीक जहां आ चुका है वहीं कुछ ऐसे भी राज्‍य हैं जहां अब भी इसका आना बाकी है। लेकिन राष्‍ट्रीय स्‍तर पर ये कहा जा सकता है कि ये दौर अब निकल चुका है, हालांकि खतरा अभी तक टला नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत