न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे चला रहा है पांच जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने पांच जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, जो वाराणसी जंक्शन पर दोनों दिशाओं में रुकेंगी, जिससे यात्रा और कनेक्टिविटी होगी आसान।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Apr 2025 12:08:27

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे चला रहा है पांच जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने पांच जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। ये सभी ट्रेनें दोनों दिशाओं में वाराणसी जंक्शन पर रुकेंगी, जिससे यात्रियों को कनेक्टिविटी और यात्रा की सुविधा मिलेगी।

आनंद विहार टर्मिनल–सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 04098/04097)

गाड़ी संख्या 04098, आनंद विहार टर्मिनल से सीतामढ़ी जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन, 22 अप्रैल से 11 जुलाई तक हर मंगलवार और शुक्रवार को शाम 4:50 बजे वाराणसी जंक्शन से गुजरेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04097, सीतामढ़ी से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली ट्रेन, 23 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर बुधवार और शनिवार को दोपहर 1:25 बजे वाराणसी जंक्शन से प्रस्थान करेगी।

चंडीगढ़–पटना स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 04504/04503)

गाड़ी संख्या 04504, चंडीगढ़ से पटना जाने वाली स्पेशल ट्रेन, 25 अप्रैल से 30 मई तक हर शुक्रवार शाम 5:15 बजे वाराणसी जंक्शन से होकर गुजरेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04503, पटना से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन, 26 अप्रैल से 31 मई तक हर शनिवार की देर रात वाराणसी से होकर रवाना होगी।

दिल्ली–दरभंगा स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 04012/04011)

गाड़ी संख्या 04012, दिल्ली से दरभंगा के लिए चलने वाली ट्रेन, 23 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर बुधवार और शनिवार को पूर्वाह्न 9:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी, जहां से यह दरभंगा के लिए रवाना होगी। इसके विपरीत गाड़ी संख्या 04011, दरभंगा से दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन, 24 अप्रैल से 13 मई तक हर गुरुवार और रविवार को पूर्वाह्न 9:05 बजे वाराणसी से होकर गुजरेगी।

आनंद विहार टर्मिनल–जोगबनी स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 04094/04093)

गाड़ी संख्या 04094, आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी के लिए, 25 अप्रैल से 11 जुलाई तक हर शुक्रवार को शाम 3 बजे वाराणसी से होकर गुजरेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04093, जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली ट्रेन, 27 अप्रैल से 13 मई तक हर रविवार को देर रात वाराणसी जंक्शन से होकर जाएगी।

योगनगरी ऋषिकेश–मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 04302/04301)

गाड़ी संख्या 04302, योगनगरी ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर के लिए, 23 अप्रैल से 16 जुलाई तक हर बुधवार सुबह 5:15 बजे वाराणसी से होकर प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 04301, मुजफ्फरपुर से योगनगरी ऋषिकेश के लिए चलने वाली ट्रेन, 23 अप्रैल से 16 जुलाई तक हर बुधवार रात 10:50 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी और आंशिक ठहराव लेकर ऋषिकेश के लिए रवाना होगी। इस निर्णय से गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की यात्रा अधिक सहज, सुगम और सुविधाजनक हो सकेगी। रेलवे का यह कदम यात्रा के दबाव को कम करने और टूरिज्म को बढ़ावा देने में सहायक होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं