न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खेल रत्न पुरस्कारों का हुआ ऐलान, देशभर के 11 खिलाड़ियों में राजस्थान के अवनी और कृष्णा का हुआ चयन

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड कमेटी ने खेल रत्न पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। खेल रत्न देश में सबसे बड़ा खेल अवॉर्ड है। पहले यह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर था। नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल ही में इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कर दिया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 9:49:20

खेल रत्न पुरस्कारों का हुआ ऐलान, देशभर के 11 खिलाड़ियों में राजस्थान के अवनी और कृष्णा का हुआ चयन

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड कमेटी ने खेल रत्न पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। खेल रत्न देश में सबसे बड़ा खेल अवॉर्ड है। पहले यह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर था। नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल ही में इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कर दिया था। इस बार देशभर के 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इस बार नीरज चोपड़ा (जेवलिन), आवनी लेखरा (शूटिंग), मिताली राज (क्रिकेट), रवि दहिया (रेस्लिंग), लोवलिना (बॉक्सिंग), सुनील छेत्री (फुटबॉल), पीआर श्रीजेश (हॉकी), प्रमोद भगत (बैडमिंटन), कृष्णा नागर (बैडमिंटन), मनीष नरवाल (शूटिंग) और सुमित अंतिल (जेवलिन) को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

इनमें राजस्थान के दो पैरालिंपिक खिलाड़ी अवनि लेखरा और कृष्णा नागर भी शामिल है। अवनि ने टोक्यो पैरालिंपिक में शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत देश का नाम रोशन किया था। वहीं, कृष्णा ने बैडमिंटन M6 कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया था। दोनों खिलाड़ी राजस्थान के जयपुर के हैं। इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब एक साथ राजस्थान के दो पैरालिंपिक खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

अवनि लेखरा टोक्यो पैरालिंपिक में दो मेडल जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी हैं। जयपुर के शास्त्री नगर में रहने वाली अवनि लेखरा ने टोक्यो पैरालिंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में भारत को पहला गोल्ड जीता था। वहीं, 50 मीटर एयर राइफल महिला प्रतिस्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीत इतिहास रचा था। साल 2012 में महाशिवरात्रि के दिन अवनि का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उसे पैरालिसिस हो गया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और शूटिंग में मैडल जीत देश का नाम दुनियाभर में रोशन कर दिया।

कृष्णा का खेल रत्न तक का सफर इतना आसान नहीं था। महज 2 साल की उम्र में कृष्णा के परिजनों को उनकी लाइलाज बीमारी का पता चला। इसके बाद कृष्णा की उम्र तो बढ़ रही थी, लेकिन लंबाई नहीं बढ़ रही थी। कृष्णा भी निराश होने लगे। कृष्णा की हाइट 4 फीट 2 इंच पर ही थम गई। परिजनों ने कृष्णा का हर पल पर साथ दिया और उन्हें मोटिवेट किया। उसका ही नतीजा है कि कृष्णा बैडमिंटन शॉर्ट हाइट कैटेगरी में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी बने हैं। जिसके बाद उन्हें अब खेल रत्न से सम्मानित किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट