न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूस-यूक्रेन शांति समझौते की उम्मीद में सोने की कीमतों में गिरावट, जानें कितने घटे दाम

सोने की कीमतों में एक बड़ी गिरावट देखी गई है, जो रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौते की संभावना से जुड़ी उम्मीदों के कारण हुई है। अगर शांति समझौता हुआ, तो आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और गिरावट हो सकती है। सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 700 रुपये घटकर 90,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 24 Mar 2025 8:15:58

रूस-यूक्रेन शांति समझौते की उम्मीद में सोने की कीमतों में गिरावट, जानें कितने घटे दाम

सोने की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट आई है, जो हाल ही में रिकॉर्ड हाइक के बाद हुई है। इस गिरावट का मुख्य कारण रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौते की संभावना के चलते हो रही उम्मीदें हैं। यदि दोनों देशों के बीच शांति समझौता हो जाता है, तो आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपये गिरकर 90,550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। इसके अलावा, तीन साल से जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए रविवार को सऊदी अरब में यूक्रेन और अमेरिकी अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के मद्देनजर रूस-यूक्रेन शांति समझौते की उम्मीदें भी बढ़ी हैं। इस आशावाद के चलते व्यापारियों ने लंबे जमा सौदों की कटान और मुनाफावसूली की प्रक्रिया जारी रखी, जिसके कारण सोने की कीमतों में यह गिरावट देखी गई।

ऑल टाइम हाई से लौटा सोना

शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन लगातार तीसरे दिन गिरावट के बाद 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपये घटकर 90,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसका पिछला बंद भाव 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

सोने में निवेश करना सबसे सुरक्षित

रविवार को यूक्रेन और अमेरिका के बीच रूस के साथ संभावित शांति समझौते की चर्चा के बाद भू-राजनीतिक जोखिमों में कमी आई, जिससे सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गईं। हालांकि, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के कारण सोने की मांग सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मजबूत बनी हुई है। इजरायल द्वारा गाजा पट्टी में हमास पर हमले फिर से शुरू करने के कारण यह मांग और भी बढ़ गई है।

चांदी ने छुआ नया रिकॉर्ड

चांदी की कीमतें शुक्रवार के बंद स्तर 1,00,300 रुपये प्रति किलोग्राम से 200 रुपये बढ़कर 1,00,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं, जिससे नया रिकॉर्ड बना। मेहता ने कहा कि हालिया गिरावट के बावजूद, अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) से और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों से सोने की कीमतों में तेजी जारी रहने की संभावना है।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 0.22 प्रतिशत बढ़कर 3,028.90 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक, जिंस सौमिल गांधी के अनुसार, निवेशक सोमवार को आने वाले वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार करेंगे, जिनमें अमेरिका में अस्थायी एसएंडपी ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई डेटा और फेडरल सदस्य राफेल बोस्टिक का संबोधन शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं