न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजनीति को सीरियस नहीं ले रही कांग्रेस, PM मोदी होंगे और ताकतवर: ममता बनर्जी

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने गोवा दौरे के आखिरी दिन पणजी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और पॉवरफुल बनेंगे, क्योंकि कांग्रेस राजनीति को गंभीरता से नहीं ले रही।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Oct 2021 1:50:39

राजनीति को सीरियस नहीं ले रही कांग्रेस, PM मोदी होंगे और ताकतवर: ममता बनर्जी

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने गोवा दौरे के आखिरी दिन पणजी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और पॉवरफुल बनेंगे, क्योंकि कांग्रेस राजनीति को गंभीरता से नहीं ले रही।

ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर गोवा में गठबंधन पर फैसला न लेना का भी आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस फैसला नहीं ले रही है, इसका अंजाम देश भुगत रहा है।

ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं सबकुछ अभी नहीं कह सकती, क्योंकि उन्होंने राजनीति को गंभीरता से नहीं लिया। कांग्रेस की वजह से मोदीजी और पॉवरफुल होने जा रहे हैं। अगर कोई फैसला नहीं लेता है, तो उसके लिए देश क्यों खामियाजा उठाए।'

ममता ने कहा, 'कांग्रेस को पहले मौका मिला था। लेकिन वे मेरे राज्य में भाजपा के बजाय मेरे खिलाफ लड़ रहे थे। टीएमसी ने गोवा की सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।'

बीजेपी सरकार पर ममता ने साधा निशाना

इससे पहले ममला ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा, 'भाजपा ने अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन अब ये लोग देश को खत्म करने में जुटे हैं।'

उन्होंने कहा, 'देश में महंगाई बढ़ रही है। डीजल, पेट्रोल, एलपीजी की कीमतें बढ़ रही हैं। जीएसटी से व्यापार प्रभावित हो रहे हैं। लेकिन भाजपा इन मुद्दों को हल करने में गंभीर नहीं है।'

गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। ममता बनर्जी भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश में जुट गई हैं। इससे पहले शुक्रवार को गोवा में ममता बनर्जी की मौजूदगी में नफीसा अली और लिएंडर पेस ने टीएमसी की सदस्यता ली थी। इस दौरान ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा था।

ममता ने कहा, 'गोवा को गोवा पर शासन करने दीजिए। दिल्ली की दादागिरी गोवा में नहीं चलेगी। गोवा अपने पैरों पर खड़ा होगा। हम उसकी मदद करेंगे, वे लड़ेंगे।'

गठबंधन के सवाल पर ममता ने कहा, 'मैंने इस पर पहले भी बात की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। यह साझा फैसला है। अगर कोई हमारे साथ आना चाहता है, तो ये अच्छा है। हम वोट नहीं बांटना चाहते, लेकिन कोई सामंती व्यवस्था नहीं है कि केवल दिल्ली की पार्टियां ही चुनाव लड़ेंगी।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत